Ranchi News : सीआइएसएफ कर्मी से 7.76 लाख रुपये से अधिक की ठगी

ट्रेडिंग के नाम पर की ठगी
रांची. सीआइएसएफ कैंप खलारी में पदस्थापित सीआइएसएफ के कर्मी ए मुत्थू कुमार से साइबर अपराधियों ने ट्रेडिंग के नाम पर 7,76,197 रुपये की ठगी कर ली. मामले में उन्होंने साइबर अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें फेसबुक मैसेंजर से ट्रेडिंग के लिए एक लिंक भेजा गया था. इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अपनी पत्नी को दी. जानकारी अच्छी लगने के बाद वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गये. इसके बाद उन्होंने ट्रेडिंग के लिए उक्त रकम अलग-अलग एकाउंट में ट्रांसफर किये. लेकिन पैसा भेजने के बाद अब न ही कोई उनका फोन उठा रहा और न ही कोई मैसेज का जवाब दे रहा है. इस कारण शिकायतकर्ता को इस बात का एहसास हुआ कि वह साइबर फ्रॉड के शिकार हो गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




