ePaper

श्याम मंदिर का स्थापना दिवस मना

Updated at : 19 May 2024 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
श्याम मंदिर का स्थापना दिवस मना

हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में रविवार को वैशाख शुक्ल पक्ष की मोहिनी एकादशी पर मंदिर का अष्टम स्थापना दिवस समारोह मनाया गया.

विज्ञापन

ची. हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में रविवार को वैशाख शुक्ल पक्ष की मोहिनी एकादशी पर मंदिर का अष्टम स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. प्रातः पांच बजे मंदिर का पट खोल दिया गया. प्रात: 5:30 बजे मंगला आरती के बाद बाबा का प्रातः कालीन शृंगार किया गया. एकादशी होने के कारण सुबह से ही मंदिर में पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही. दिन के 12:15 बजे विश्राम आरती के बाद मंदिर का पट बंद कर दिया गया. दोपहर के बाद मंडल के मंत्री श्याम सुंदर शर्मा और मंदिर के आचार्य ने बाबा का संध्याकालीन विशेष शृंगार किया. कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाये गये ऑर्किड, रानी गुलाब, जिप्सो फूल, रजनीगंधा, लाल गेंदा, पीला गेंदा और तुलसी दल की मोटी-मोटी मालाओं से यह शृंगार किया गया था. पुन: संध्या 4:30 बजे बाबा का पट खुलते ही भक्तों की भीड़ मंदिर में लग गयी. ग्वाल आरती एवं 8:30 बजे की रात्रि कालीन आरती के बाद एकादशी व मंदिर स्थापना दिवस की विशेष तैयारी मंडल के उपमंत्री अनिल नारनोली और सदस्यों ने की. 9:30 बजे बाबा की अखंड ज्योति मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी व धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सरावगी ने प्रज्वलित कर पेड़ा, रबड़ी, फल प्रसाद, पान का भोग लगा बाबा के दरबार में हाजिरी लगायी. मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढ़ानढ़निया, श्याम सुंदर शर्मा ,गौरव अग्रवाल मोनू ,सलज अग्रवाल, पवन शर्मा ,मदन सोनी ,तनय कटपाल ,पंकज गाड़ोदिया सहित अन्य गायकों ने भजन गाकर भक्तों को झुमाया. समापन आरती के बाद स्थापना दिवस व एकादशी समारोह संपन्न हुआ.इस अवसर पर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर संजय सर्राफ, अरविंद सोमानी, रौनक पोद्दार, रौशन खेमका ,दिनेश अग्रवाल ,आशुतोष खेतान ,लोकेश जालान ,विशाल पोद्दार, सर्वेश अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola