पूर्व विधायक उमराव साधो कुजूर की पुण्यतिथि मनी
Author Rajesh verma
Updated:
विज्ञापन

खिजरी के पूर्व विधायक उमराव साधो कुजूर की 43वीं पुण्यतिथि सदाबहार चौक पर मनायी गयी
विज्ञापन
नामकुम.
खिजरी के पूर्व विधायक उमराव साधो कुजूर की 43वीं पुण्यतिथि सदाबहार चौक पर मनायी गयी. खिजरी गांव के पाहन लोंदई पाहन, पाइन भोरा बिरसा पाहन ने उनकी प्रतिमा का पूजन किया. पूर्व विधायक की धर्मपत्नी तुलसी कुजूर, बेटी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, लोंदाई पाहन, राजकिशोर महतो, लाल कालीचरण नाथ शाहदेव सहित उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. लाल कालीचरण नाथ शाहदेव ने कहा कि उमराव साधो कुजूर जैसे विधायक आज के समय में मिलना मुश्किल है. अध्यक्षता आरती कुजूर व संचालन सुजीत सिन्हा ने किया. मौके पर रितेश उरांव, बिरसा पाहन, मुखिया अनीता तिर्की, अशोक महतो, वार्ड सदस्य सुमरी कुजूर, अंजलि लकड़ा, नेहा सिंह, लक्ष्मी कुमारी, नीलम लकड़ा, प्रज्ञा भारती, पुष्पा चौधरी, पुष्पा टोप्पो, रीना कुजूर, संजय कुजूर, अनिरुद्ध पांडेय आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










