योगदा सत्संग आश्रम से शांति नगर तक फ्लाइओवर निर्माण प्रक्रिया शुरू

Updated at : 27 Jun 2020 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
योगदा सत्संग आश्रम से शांति नगर तक फ्लाइओवर निर्माण प्रक्रिया शुरू

योगदा सत्संग आश्रम से शांति नगर तक फ्लाइओवर निर्माण प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन

रांची : विस्तारित कांटाटोली फ्लाइओवर के निर्माण की प्रक्रिया जुडको द्वारा आरंभ कर दी गयी है. फ्लाइओवर के नये सिरे से निर्माण के लिए संशोधित डिजाइन और डीपीआर बनाने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है. डीपीआर बनानेवाली एजेंसी ही प्रोजेक्ट मैनजमेंट (पीएमसी) का भी काम देखेगी. इसके साथ फ्लाइओवर योजना के भविष्य को लेकर चल रहा संशय समाप्त हो गया है. फ्लाइओवर निर्माण के लिए कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं.

कहा गया है कि रांची के योगदा सत्संग आश्रम से कोकर स्थित शांति नगर वाया कांटाटोली चौक नये सिरे से फ्लाइओवर का निर्माण कराया जाना है. इस परियोजना का संशोधित डिजाइन और विस्तृत कार्य प्रतिवेदन (डीपीआर) बनाने तथा परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी) देने की इच्छुक कंपनियां प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकती हैं. 10 जुलाई तक आॅनलाइन आवेदन जमा करना है. तीन जुलाई को प्री-बिड मीटिंग बुलायी गयी है.

11 जुलाई को तकनीकी बिड खोला जायेगा. चयनित कंपनी फ्लाइओवर के लिए संशोधित डीपीआर और डिजाइन बनाने के लिए स्थल सर्वे करेगी. इस कार्य को तीन महीने में हर हाल में पूरा किया जाना है. ताकि, बरसात और पर्व-त्योहारों के बाद दिसंबर से धरातल पर कार्य आरंभ कराया जा सके. संशोधित फ्लाइओवर की लंबाई 1800 से 2000 मीटर हो सकती है. पहले फ्लाइओवर वाइएमसीए से शांतिनगर तक कुल 1240 मीटर लंबा बनना था.

सेंगमेंटल बॉक्स गरडर सिस्टम से होना है निर्माणफ्लाइओवर का निर्माण आधुनिक तकनीक सेगमेंटल बाॅक्स गरडर सिस्टम से कराया जायेगा. नयी तकनीकी के आधार पर संशोधित डिजाइन और डीपीआर भी बनेगा. वर्तमान में कांटाटोली फ्लाइओवर का निर्माण पीएससी-आइ गरडर प्रणाली से हो रहा था.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola