ePaper

Ranchi news : रांची से भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट बंद, विभिन्न शहरों के लिए रोजाना 30 विमान

Updated at : 02 Oct 2024 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

विंटर शिड्यूल जारी. रांची से बेंगलुरु के लिए पांच की जगह अब सात विमान उड़ेंगे. दिल्ली के लिए सबसे अधिक नौ विमान प्रतिदिन उड़ान भेरेंगे.

विज्ञापन

रांची. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के लिए विंटर शिड्यूल जारी कर दिया गया है, जो एक अक्तूबर से प्रभारी है. इसके तहत कुछ विमानों के आवागमन के समय में परिवर्तन किया गया है. वहीं, रांची से भुवनेश्वर के लिए विमान सेवा बंद कर दी गयी है. वहीं, रांची से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट की संख्या पांच से बढ़ कर सात कर दी गयी है. रांची से हैदराबाद के लिए विमान की संख्या चार से घटा कर तीन कर दी गयी है. विमानों की संख्या पूर्व में यानी समर शिड्यूल में 30 थी, उसे यथावत रखा गया है. विंटर शिड्यूल में कोलकाता के लिए तीन फ्लाइट, बेंगलुरु के लिए 07 फ्लाइट, मुंबई के लिए 02, दिल्ली के लिए 09, हैदराबाद के लिए 03, पटना के लिए 02, देवघर के लिए 01, अहमदाबाद के लिए 01, चेन्नई के लिए 01 और पुणे के लिए 01 फ्लाइट की सुविधा यात्रियों को मिलेगी.

रांची से तीन एयरलाइंस के विमान भरते हैं उड़ान

रांची से देश के विभिन्न शहरों के लिए तीन एयरलाइंस के विमान उड़ान भरते हैं. रांची से इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस व विस्तारा एयरलाइंस अपनी सेवा देती है. इसमें इंडिगो की 20 फ्लाइट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की 09 और विस्तारा कि एक फ्लाइट है. विंडर शिड्यूल में कुल 30 फ्लाइट की सूची दी गयी है.

गोवा से आने लिए सीधी फ्लाइट, जाने के लिए नहीं

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में गोवा से रांची आने के लिए सीधी विमान सेवा है. जबकि, जाने के लिए सीधी विमान सेवा नहीं है. यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट कोलकाता या बेंगलुरु से लेनी पड़ती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola