ePaper

झारखंड चेंबर के प्रतिनिधियों का 24 जून से वियतनाम दौरा, मंत्री संजय प्रसाद यादव करेंगे रवाना

Updated at : 22 Jun 2025 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
FJCCI

FJCCI

FJCCI: झारखंड चेंबर का एक प्रतिनिधिमंडल 24 जून से वियतनाम दौरे पर जा रहा है. इस प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न सेक्टर के 21लोग शामिल हैं. मंत्री संजय प्रसाद यादव बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रतिनिधियों को रवाना करेंगे. इसकी जानकारी चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने दी.

विज्ञापन

FJCCI: झारखंड चेंबर के 21 प्रतिनिधियों की टाम 24 जून से वियतनाम के दौरे पर रहेगी. इस टीम में विभिन्न सेक्टर से जुड़े लोग शामिल हैं. इसकी जानकारी झारखंड चेंबर के अध्यक्ष परेश गट्टानी ने प्रेस वार्ता के जरिये दी. इसका आयोजन चेंबर भवन में किया गया था. चेंबर प्रतिनिधी अपने दौरे पर विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

विभिन्न सेक्टर से जुड़े लोग हैं शामिल

वियतनाम दौरे पर जायेंगे चेंबर प्रतिनिधि

जानकारी के अनुसार, झारखंड चेंबर के प्रतिनिधि 24 से 30 जून तक वियतनाम दौरे पर रहेंगे. इस दौरे पर टेक्सटाइल, टूरिज्म, फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल, ट्रांसपोर्ट, हॉस्पिटैलिटी सहित विभिन्न सेक्टर से जुड़े 21 लोग रवाना होंगे. इसे लेकर झारखंड चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि वियतनाम में भारतीय राजदूतावास के साथ चेंबर प्रतिनिधियों की बैठक होगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन कंपनियों के साथ होगी बैठक

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही झारखंड चेंबर के प्रतिनिधि इंडियन विजनेस चेंबर इन वियतनाम, वियतनाम एसोसिएशन ऑफ फॉरन इन्वेस्टेड इंटरप्राइजेज, वियतनाम चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित कई स्थानीय कंपनियों के उच्चाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे.

इसे भी पढ़ें  झारखंड सरकार की दिव्यांग जनों के लिए सौगात, इस योजना के तहत हर माह मिलेंगे एक हजार रुपये

श्रम मंत्री करेंगे प्रतिनिधिमंडल को रवाना

इस संबंध में बताया गया कि 24 जून को सुबह 10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उद्योग एवं श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव प्रतिनिधिमंडल को वियतनाम दौरे के लिए रवाना करेंगे. दौरे से जुड़ी जानकारी साझा करते वक्त चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी के साथ पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, अरुण भरतिया, चंद्रप्रकाश ढेलिया, संजय अग्रवाल, विशाल वधवानी, सुमित कक्कड़, ग्यारसी लाल गोयल सहित चेंबर के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें 

पलामू के मेदिनीनगर में बड़ा हादसा, आहर में डूबने से दो बच्चों की मौत

छह जुलाई को घुरती रथ और मुहर्रम, पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के लिए दिये दिशा-निर्देश

Rain Alert: देवघर में आज झूमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola