झारखंड के सरकारी अस्पतालों में 666 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी बहाली

Published by : Priya Gupta Updated At : 18 Apr 2026 4:02 PM

विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में 666 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी बहाली सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Ranchi News: झारखंड सरकार ने सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए 666 पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू की है. इसके तहत जेपीएससी को अधियाचना भेजी गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से बिपिन की रिपोर्ट 

Ranchi News: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए 666 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके लिए कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है. आरक्षण रोस्टर के साथ अधियाचना जेपीएससी को भेज दी गई है, जिससे चयन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

स्वास्थ्य विभाग की पहल पर बढ़ी प्रक्रिया 

इस बहाली की पहल स्वास्थ्य विभाग ने की थी. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने पत्रांक 224 (4) दिनांक 20.03.2026 के माध्यम से कार्मिक विभाग को पत्र लिखकर जेपीएससी को अधियाचना भेजने का अनुरोध किया था, जिससे नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो सके. इसके बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए जेपीएससी को 16 अप्रैल को नियुक्ति के लिए अधियाचना भेज दी है.

नियमावली के तहत होगी नियुक्ति 

यह बहाली झारखंड राज्य के गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सक (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2015 और इसके संशोधित प्रावधानों के अनुसार की जाएगी.

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा मजबूती

इस बड़ी बहाली से सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर होगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है.

नियमित और बैकलॉग पद 

  • नियमित पद: 506
  • बैकलॉग पद:160 

पदों का वितरण

  • फिजिशियन – 214 (नियमित), 12 (बैकलॉग)
  • शिशु रोग विशेषज्ञ – 172, 52 (बैकलॉग)
  • निश्चेतक (एनेस्थेटिस्ट) – 28, 29(बैकलॉग)
  • स्त्री रोग विशेषज्ञ – 12, 16(बैकलॉग)
  • सर्जन – 10, 14(बैकलॉग)
  • रेडियोलॉजिस्ट – 26, 02(बैकलॉग)
  • फोरेंसिक विशेषज्ञ – 18, 02 (बैकलॉग)
  • चर्म रोग विशेषज् – 06, 07 (बैकलॉग)
  • ईएनटी – 04, 05 (बैकलॉग)
  • नेत्र रोग विशेषज्ञ –  04, 06 (बैकलॉग)
  • अस्थि रोग विशेषज्ञ –  04, 08 (बैकलॉग)
  • पैथोलॉजिस्ट –  04
  • मनोचिकित्सा –  04, 07 (बैकलॉग)

इसे भी पढ़ें: कभी आकाशवाणी से नागपुरी लोकगीत सुनाते थे नंदराम, आज पेंशन के लिए भटक रहे हैं दर-दर

इसे भी पढ़ें: नारायणपुर में पेयजल पखवाड़ा में खुली लापरवाही, खराब चापाकल और जलमीनारों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola