ePaper

पिपरवार में पांच सेवानिवृतकर्मियों को दी गयी विदाई

Updated at : 31 Dec 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
पिपरवार में पांच सेवानिवृतकर्मियों को दी गयी विदाई

सम्मान समारोह आयोजित कर पांच सेवानिवृत्त सीसीएलकर्मियों को विदाई दी गयी.

विज्ञापन

पिपरवार. पिपरवार जीएम ऑफिस कांफ्रेंस हॉल में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित कर पांच सेवानिवृत्त सीसीएलकर्मियों को विदाई दी गयी. सेवानिवृतकर्मियों में जीएम यूनिट की क्लर्क नीलम देवी, रिजिनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर संजय कुमार दत्ता, सीनियर स्टोर कीपर प्रेमचंद्र केसरी, अशोक परियोजना के क्लर्क अरूण कुमार सिंह व पिपरवार परियोजना के इनपिट क्रशर ऑपरेटर बच्चन राम का नाम शामिल है. जीएम संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सभी कर्मियों का शॉल ओढ़ा कर व बुके दे कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सीसीएल द्वारा उन्हें सेवा प्रमाण पत्र, बर्तन सेट व मिक्सी ग्राइंडर भेंट किया गया. एसओपी नागेश गोपाल ने बताया कि सभी सेवानिवृतकर्मियों का ग्रेच्यूटी सेटल्ड हो चुका है. उनका मेडिकल कार्ड भी तैयार है. पांच कर्मियों में से चार का पीएफ व पेंशन सेटल्ड हो चुका है. शेष एक सेवानिवृतकर्मी का भी एक-दो दिनो में पीएफ व पेंशन सेटल्ड हो जायेगा. इससे पूर्व समारोह के दौरान वक्ताओं ने सेवानिवृतकर्मियों के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की. संचालन अरूण कुमार महतो ने किया. मौके पर अशोक पीओ जितेंद्र कुमार सिंह, अशोक वेस्ट पीओ विपिन कुमार, कार्मिक अधिकारी शिशिर गर्ग, ज्योति कुशवाहा, एएसओ हेमंत कुमार महतो, रवींद्र कुमार सिंह, अरविंद शर्मा, भीम सिंह यादव, इस्लाम अंसारी, विद्यापति सिंह, केके चतुर्वेदी, रामू गोप, रामवचन यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola