उद्योग विभाग में पांच अधिकारियों का तबादला, राजीव रंजन बने निदेशालय के उप निदेशक

झारखंड उद्योग विभाग ने महाप्रबंधक और परियोजना प्रबंधक स्तर के पांच अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। अधिसूचना जारी कर दी गई है।
रांची: उद्योग विभाग ने महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रबंधक स्तर के पांच अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नये पदों पर पदस्थापित किया है. इसके साथ ही कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर तत्काल प्रभाव से आदेश लागू करने की बात कही गयी है.
जारी अधिसूचना के अनुसार धनबाद के जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद का तबादला कर उन्हें देवघर के महाप्रबंधक के पद पर पदस्थापित किया गया है. उनके पास साहेबगंज एवं गोड्डा जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.
हजारीबाग के महाप्रबंधक शंभु शरण बैठा को अपने वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त गिरिडीह में सहायक उद्योग निदेशक (रेशम) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं रांची के महाप्रबंधक राजीव रंजन का तबादला कर उन्हें उद्योग निदेशालय में उप निदेशक बनाया गया है.
उनके पास हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय के उप निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा. इसी प्रकार गोड्डा के परियोजना प्रबंधक रमाकांत चतुर्वेदी का तबादला कर उन्हें रांची जिला उद्योग केंद्र का परियोजना प्रबंधक बनाया गया है. उन्हें महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
वहीं हजारीबाग के परियोजना प्रबंधक संजीत कुमार सिन्हा का तबादला कर उन्हें धनबाद जिला उद्योग केंद्र का परियोजना प्रबंधक बनाया गया है. उनके पास धनबाद के महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sunil Choudhary
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










