ePaper

Ranchi news : जानलेवा हमला के मामले में जेल में बंद पांच आरोपियो को मिली जमानत

Updated at : 17 Nov 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : जानलेवा हमला के मामले में जेल में बंद पांच आरोपियो को मिली जमानत

आरोपी शिवम् सिंह, सन्नी सिंह, रितेश कुमार साहनी, सूरज कुमार और अमन राज को जमानत प्रदान की गयी

विज्ञापन

रांची . पिस्कामोड़ में जानलेवा हमला करने के मामले में जेल में बंद पांच आरोपियों को राहत मिली है. न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-वन की अदालत ने आरोपी शिवम् सिंह, सन्नी सिंह, रितेश कुमार साहनी, सूरज कुमार और अमन राज को जमानत प्रदान कर दी है. आरोपियों ने 12 नवंबर को अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसपर सुनवाई के बाद मंगलवार को यह फैसला आया. मामला 23 अक्टूबर की रात का है. जानकारी के अनुसार, पिस्कामोड़ स्थित बैंक कॉलोनी रोड निवासी अभिषेक पांडेय कार से दो दोस्तों के साथ जमशेदपुर से लौट रहे थे. इसी दौरान भाजपा कार्यालय के पास दुर्गा पूजा पंडाल के समीप 15-20 लोगों के समूह ने तीनों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. हमले से जान बचाकर किसी तरह वे सुखदेव नगर थाना पहुंचे, तो यहां भी 50-60 लोगों की भीड़ थाना परिसर में घुसकर उन पर हमला करने लगी. मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी और कई आरोपी जेल भेजे गये थे. अब पांच आरोपितों को कोर्ट से जमानत मिल गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola