Ranchi news : पहला चरण : वोट देने में महिलाएं पुरुषों से रहीं आगे

Updated at : 15 Nov 2024 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

राज्य में पहले चरण के चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 69.04 और पुरुषों का मतदान प्रतिशत 64.27 फीसदी रहा.

विज्ञापन

रांची.

पहले चरण में राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर संपन्न हुए चुनाव में मतदान करने के मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं. पहले चरण के चुनाव में 68.73 लाख पुरुष व 68.39 लाख महिला मतदाता शामिल थे. इनमें से 47.20 लाख से अधिक महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं, 44.17 लाख पुरुष मतदाता ही वोट देने निकले. चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 69.04 और पुरुषों का मतदान प्रतिशत 64.27 फीसदी रहा.

मतदान करने में थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने भी रुचि नहीं दिखायी. पहले चरण के लिए मतदाता सूची में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 303 थी. इनमें से केवल 94 थर्ड जेंडर यानी 31.92 प्रतिशत ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बहरागोड़ा में सबसे ज्यादा महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बहरागोड़ा की 81.59 प्रतिशत महिलाओं ने वोट दिया. जबकि, वहां 76.97 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया. इसके अलावा कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, घाटशिला, पोटका, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा व भवनाथपुर में भी महिलाओं ने पुरुषों से अधिक संख्या में घर से निकल कर मतदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola