ePaper

FIH Olympic Qualifiers 2024: भारत की हार पर बोलीं कप्तान सविता पुनिया- बोलने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं

Updated at : 19 Jan 2024 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
FIH Olympic Qualifiers 2024: भारत की हार पर बोलीं कप्तान सविता पुनिया- बोलने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं

FIH Olympic Qualifiers 2024|ओलिंपिक में क्वालिफाई करने से चूकी भारत की कप्तान सविता पुनिया ने कहा कि मेरे पास सच में इस हार पर कहने को कुछ नहीं है. हमने पेनाल्टी कॉर्नर के कई मौके गंवाए.

विज्ञापन

FIH Olympic Qualifiers 2024: भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों का पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई करने का सपना टूट गया. हार से निराश कप्तान सविता पुनिया ने कहा कि इस हार के बाद मेरे पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं है. शुक्रवार (19 जनवरी) को झारखंड की राजधानी रांची में खेले गए एफआईएच हॉकी क्वालिफायर मैच में जापान ने भारत की टीम को 1-0 से पराजित कर दिया. रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में FIH ओलिंपिक क्वालिफायर में तीसरे स्थान के लिए भारत और जापान के बीच मुकाबला खेला गया. इसमें जापान ने भारत की टीम को 1-0 से पराजित कर दिया. इस हार के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम का पोरिस ओलिंपिक 2024 में खेलने का सपना चकनाचूर हो गया. वहीं, भारत को हराकर जापान ने ओलिंपिक का टिकट पक्का कर लिया. मैच के 6ठे मिनट में ही जापान ने भारत के खिलाफ गोल दागकर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली. उराता काना के गोल की बराबरी करने में भारत की महिला खिलाड़ी नाकाम रहीं. इससे पहले गुरुवार को भारत की टीम ने जर्मनी को कड़ी टक्कर दी थी. ओलिंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने जर्मनी के साथ ड्रॉ खेला था. हालांकि, पेनाल्टी शूटआउट में भारत की टीम 3-4 से हार गई थी.

इस हार पर कहने के लिए मेरे पास कुछ नहीं : सविता पुनिया

ओलिंपिक में क्वालिफाई करने से चूकी भारत की कप्तान सविता पुनिया ने कहा कि मेरे पास सच में इस हार पर कहने को कुछ नहीं है. हमने पेनाल्टी कॉर्नर के कई मौके गंवाए. उसे गोल में नहीं बदल पाए. इस गलती को तो हम सुधार नहीं सकते, लेकिन हमारी टीम ने आखिरी मिनट तक मेहनत की. हम मौकों को भुना नहीं पाए. दूसरी तरफ, भारतीय टीम की कोच ने कहा कि हमने जो गलती जर्मनी के खिलाफ मैच खेलते हुए की थी, हमने उसी गलती को आज भी दोहराया. उन्होंने कहा कि क्वालिफायर मैच में खिलाड़ियों ने बेहतर करने का प्रयास किया, लेकिन हम ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके.

Also Read: FIH Olympic Qualifier: महिला हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, देखें EXCLUSIVE PICS
Also Read: Fih Olympic Qualifiers 2024: शूटआउट में जर्मनी से हारा भारत, पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का एक और मौका

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola