चिकित्सक समेत पूरे परिवार को मारपीट कर किया घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jun 2024 9:53 PM

विज्ञापन

Birsa Munda

थाना क्षेत्र के काठीटांड़ निवासी और राजू सेवा सदन के संचालक डॉ गुलजार तनवीर आलम एवं उनकी पत्नी इस्मत आरा समेत दो नाबालिग बच्चों को उनके रिश्तेदारों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया.

विज्ञापन

रातू. थाना क्षेत्र के काठीटांड़ निवासी और राजू सेवा सदन के संचालक डॉ गुलजार तनवीर आलम एवं उनकी पत्नी इस्मत आरा समेत दो नाबालिग बच्चों को उनके रिश्तेदारों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. मामले को लेकर इस्मत आरा ने नगड़ी थाना क्षेत्र के कांटाटोली निवासी जुनैद आलम, शहनवाज कौशल, अदनान कौशल, नफीसा खातून, बेबीसा खातून एवं मनीषा खातून के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता के अनुसार शुक्रवार की शाम पांच बजे सभी लोग उनके घर में आये एवं उनकी सास की जमीन में हिस्सेदारी को लेकर विवाद करने लगे. उसके बाद लाठी-डंडे से मारपीट की. इस दौरान पीड़िता के गले से चेन खींच लिया. वहीं 20 हजार रुपये लेकर सभी फरार हो गये. घटना के बाद चिकित्सक ने फोन पर रातू पुलिस को सूचना दी. पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. मामले को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से भी लिखित शिकायत की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola