Kal Ka Mausam: मार्च में ही पड़ने लगी प्रचंड गर्मी, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

जमशेदपुर का तापमान 41 डिग्री पहुंचने का अनुमान.
Kal Ka Mausam: मार्च के महीने में ही झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है. अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है. इसमें अभी और वृद्धि होगी. झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा, यहां पढ़ें.
Kal Ka Mausam: झारखंड में मार्च के महीने में ही प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री को पार कर चुका है. मौसम विभाग ने कहा है कि अधिकतम तापमान 2 दिन में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ सकता है. जमशेदपुर का तापमान रविवार (16 मार्च 2025) को 41 डिग्री पहुंच जाने का अनुमान है. मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और धनबाद जिले में हीट वेव (Heat Wave) का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है.
रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि अपने मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि राजधानी रांची में दोपहर के बाद या शाम में आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न
गर्म रहेगी जमशेदपुर की रात, तापमान 41 डिग्री पहुंचेगा
जमशेदपुर में कल की रात गर्म रहेगी. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच जाने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. डाल्टेनगंज में दोपहर को या शाम को आसमान में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. यहां का उच्चतम तापमान कल 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.
झारखंड की ताजा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खूंटी का तापमान सबसे कम 15.2 डिग्री सेंटीग्रेड
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. इस दौरान चाईबासा का उच्चतम तापमान सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें
Video: गिरिडीह में होली जुलूस पर पथराव के बाद आगजनी करने वालों की तलाश, भाजपा ने सरकार पर बोला हमला
PHOTOS: जसीडीह चकाई मोड़ के पास लगी भीषण आग, 12 होटल जलकर खाक, 12 घंटे बिजली ठप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




