Exit Poll एजेंसी का उड़ा 'फ्यूज', पहली बार कहा- नहीं बता सकते, झारखंड में किसकी बनेगी सरकार

Jharkhand Exit Poll.
Exit Poll: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में Exit Poll का भी दिमाग घूम गया है. वोटर का मिजाज पढ़ने वाली एक एजेंसी को यह कहना पड़ा- नहीं बता सकते, झारखंड में किसकी बनेगी सरकार.
Jharkhand Exit Poll: चुनावों के बाद एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों में से एक का झारखंड में आकर दिमाग घूम गया. संभवत: पहली बार एग्जिट पोल करने वाली किसी एजेंसी ने स्पष्ट रूप से कहा, ‘हम नहीं बता सकते कि किस पार्टी की सरकार बन रही है. कौन-सी पार्टी जीत रही है और कौन-सी पार्टी हार रही है.’
C-Voter ने कहा- 20 सीट पर कांटे की टक्कर
जी हां, एग्जिट पोल करने वाली देश की सबसे बड़ी एजेंसियों में एक सी-वोटर ने जो आंकड़े जारी किये हैं, उसमें किसी पार्टी को बहुमत मिलने की बात नहीं कही गई है. यह भी नहीं कहा है कि किस गठबंधन की सरकार झारखंड में बन सकती है. सी-वोटर ने साफ-साफ कह दिया है कि 20 सीटों पर कांटे की टक्कर और यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि वहां किसको बढ़त मिलेगी.
C-Voter के एग्जिट पोल में एनडीए को 34 सीट मिलने का अनुमान
सी-वोटर के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन एनडीए को 34 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन को 26 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. अन्य दलों को 1 सीट पर जीत मिल सकती है, ऐसा सी-वोटर के एग्जिट पोल में कहा गया है.
झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें
एनडीए को 34-54, इंडिया को 26-46 सीट पर मिल सकती है जीत
सी-वोटर के एग्जिट पोल में कहा गया है कि झारखंड की 20 विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर है. इन सीटों पर कौन जीतेगा और कौन हारेगा, कहना मुश्किल है. ऐसे में अगर इन 20 सीटों को इधर या उधर कर दें, तो एनडीए को 34 से 54 सीटें मिल सकतीं हैं, जबकि इंडिया के खाते में 26 से 46 सीटें आ सकतीं हैं.
Also Read
Jharkhand Exit Poll: झामुमो को एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं, जानें, कांग्रेस और भाजपा ने क्या कहा
Jharkhand Exit Poll: एग्जिट पोल में झारखंड में भाजपा की सरकार, NDA को 42 से 47 सीटें मिलने का अनुमान
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




