ePaper

Jharkhand Exit Poll: झामुमो को एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं, जानें, कांग्रेस और भाजपा ने क्या कहा

Updated at : 20 Nov 2024 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand leaders on exit poll

बाएं से शिवराज सिंह चौहान, महुआ माजी और राजेश ठाकुर.

Jharkhand Exit Poll: झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आ गई है. झामुमो ने एग्जिट पोल को खारिज किया है. जानें कांग्रेस और भाजपा ने क्या कहा.

विज्ञापन

Jharkhand Exit Poll: झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के कुछ ही देर बाद आए एग्जिट पोल को झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस दोनों ने सिरे से खारिज कर दिया है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरे विश्वास के साथ कहा है कि झारखंड की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट किया है.

महुआ माजी ने एग्जिट पोल को किया खारिज

झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद और रांची विधानसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार महुआ माजी ने एग्जिट पोल को सिरे से खारिज कर दिया है. महुआ माजी ने कहा, ‘हम एग्जिट पोल में विश्वास नहीं करते. लोकसभा चुनाव में आपने देखा, एग्जिट पोल का क्या हश्र हुआ. झारखंड में फिर से INDIA की सरकार बनेगी.’

राजेश ठाकुर बोले- हमें एग्जिट पोल पर नहीं, एग्जैक्ट पोल पर भरोसा

झामुमो की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी एग्जिट पोल को खारिज किया है. उन्होंने कहा, ‘हम एग्जैक्ट पोल’ में विश्वास रखते हैं. एग्जिट पोल में हमें विश्वास नहीं है. जनता का जो भी निर्णय होगा, वह 23 नवंबर को आएगा. हम उस जनादेश का सम्मान करेंगे.’

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार

उधर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एग्जिट पोल पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की है. झारखंड विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘झारखंड में हमसे बड़ा सर्वे करने वाला कौन होगा? 3 महीने से हम झारखंड घूम रहे हैं. हमने देखा है कि लोग किस कदर परिवर्तन चाहते हैं. मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि जनता ने भाजपा-एनडीए के पक्ष में वोट किया है. हम प्रचंड बहुमत के साथ झारखंड में सरकार बनाने जा रहे हैं.’

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

4 एग्जिट पोल में से 3 ने कहा- झारखंड में बन रही एनडीए सरकार

झारखंड में दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म होने के बाद 4 एग्जिट पोल के नतीजे आए, जिसमें से 3 में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत एनडीए की सरकार बनेगी, तो एक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत इंडिया की सरकार बनती दिख रही है.

Also Read

Jharkhand Exit Poll: एग्जिट पोल में झारखंड में भाजपा की सरकार, NDA को 42 से 47 सीटें मिलने का अनुमान

Video: झारखंड में शाम 5 बजे तक 67.59 प्रतिशत वोट, मतदान में बोकारो से आगे धनबाद

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola