EXCLUSIVE: अब पत्रकार भी कर सकेंगे पोस्टल बैलट से मतदान, जल्द अधिसूचना जारी करेगा चुनाव आयोग

झारखंड की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा.
EXCLUSIVE: अब पत्रकार भी बैलट पेपर से वोट कर सकेंगे. इस प्रस्ताव को चुनाव आयोग की मंजूरी मिल चुकी है. जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.
सरकारी कर्मचारियों एवं बुजुर्गों की तरह अब पत्रकार भी पोस्टल बैलट से वोटिंग कर सकेंगे. चुनाव आयोग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. बहुत जल्द इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. झारखंड की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने सोमवार (18 मार्च) को यह जानकारी दी.
चुनाव में लोगों का वोट डलवाने वाले वोटिंग से वंचित न रहें
नेहा अरोड़ा ने कहा कि पत्रकार चुनाव के दौरान लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक करते हैं. वोटिंग प्रक्रिया को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में वे खुद वोटिंग से वंचित न रह जाएं, इसके लिए चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा गया था कि पत्रकारों को भी पोस्टल बैलट से वोटिंग की अनुमति दी जाए. इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है. बहुत जल्द इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.
स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान में मीडिया की भूमिका अहम
उधर, झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए मीडिया की भूमिका अहम है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग के धुर्वा स्थित कार्यालय में मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन के एवं नैतिक मतदान के लिए उनके मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक करने में अपनी भूमिका निभाएं.
चुनाव के दौरान पड़ रहा है आदिवासियों का पर्व सरहुल
मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित कार्यशाला के बाद उन्होंने कई विषयों पर बातचीत की. चुनाव के दौरान सरहुल पर्व और चुनाव प्रचार के बारे में जब उनसे पूछा गया, तो के रवि कुमार ने कहा कि हमारे देश में हमेशा कोई न कोई पर्व-त्योहार रहता ही है. जब भी चुनाव होंगे, कोई पर्व या त्योहार होगा. लोग पर्व भी मनाएंगे और लोकतंत्र का महापर्व भी मनाएंगे.
पर्व-त्योहार का नहीं होने देंगे राजनीतिक इस्तेमाल : के रवि कुमार
के रवि कुमार ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान अगर कोई राजनीतिक पार्टी चुनाव प्रचार के लिए इसका इस्तेमाल करने की कोशिश करेगी, तो उस पर हमारी नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आ रहा है, लोग होली मनाएंगे. सरहुल भी मनाएंगे. पर्व-त्योहार की वजह से चुनाव बाधित नहीं होगा. न ही चुनाव की वजह से पर्व-त्योहारों पर कोई असर पड़ेगा.
नेहा अरोड़ा ने इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग के बारे में की बात
कार्यशाला में झारखंड के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने चुनाव खर्च से जुड़े ‘इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग’ के विभिन्न बिंदुओं एवं आयामों पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराया.
संदीप सिंह ने आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह ने आदर्श आचार संहिता के बारे में, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता ने निर्वाचन से संबंधित विभिन्न मामलों, उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) संजय कुमार ने मीडिया से संबंधित फेक न्यूज, पेड न्यूज जैसे विभिन्न विषयों के बारे में बताया.
Also Read : लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड के गृह सचिव के तबादले पर क्या बोले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
आईटी एप्लीकेशंस के इस्तेमाल पर एसएन जमील ने की बात
सिस्टम एनालिस्ट एसएन जमील ने निर्वाचन आयोग के विभिन्न आईटी एप्लीकेशंस के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी. हर सत्र के बाद प्रश्नोत्तर का सत्र भी चला. पत्रकारों के सवालों और उनकी शंकाओं को संबंधित पदाधिकारियों ने दूर किया.
ईवीएम के दौर में सरकारी कर्मचारियों को ही थी पोस्टल बैलट से वोटिंग की सुविधा
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि वर्ष 2004 में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के जरिए मतदान शुरू हुआ. दूर-दराज के क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को वोटिंग के लिए पोस्टल बैलट उपलब्ध करवाए जाते थे. इसके बाद यह सुविधा 80 साल से अधिक की उम्र के बुजुर्गों को मिली. अब यही सुविधा पत्रकारों को भी मिलने जा रही है.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




