हाथियों ने छह घरों को किया क्षतिग्रस्त
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड में पतरातू के चारा टोली व तेतरटोली में शनिवार की रात क हाथियों के झुंड ने कई ग्रामीणों के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया व अनाज खा गये
विज्ञापन
चान्हो.
प्रखंड में पतरातू के चारा टोली व तेतरटोली में शनिवार की रात क हाथियों के झुंड ने कई ग्रामीणों के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया व अनाज खा गये. ग्रामीणों के अनुसार रात के करीब 10 बजे लगभग 24 हाथी गांव में घुसे. हाथियों ने चारा टोली में चमरा मुंडा, तेतर टोली में सुखदेव उरांव, सत्यनारायण उरांव, एतवा उरांव, अमर उरांव व सुनील साहू के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. सत्यनारायण उरांव व सुखदेव उरांव के घर में रखे चावल व मड़ुआ खा गये. सबसे अधिक नुकसान तेतरटोली के सुनील साहू को हुआ है. जिसके घर के साथ ही शूकर पालन के लिए हाल ही में बनाये गये खटाल को भी हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों ने हाथियों के आने की सूचना रात में ही वन विभाग को दी. ग्रामीणों ने वन विभाग के लोगों के साथ मिलकर हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ा. बताया गया कि हाथी रविवार को दिन में गांव के बगल में ही जंगल में डेरा डाले हुए थे. जिससे तेतरटोली के साथ ही अगल-बगल के गांव के ग्रामीण भयभीत हैं.चान्हो 1 व 2, क्षतिग्रस्त घर.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










