झारखंड में जंगली हाथियों के हमले में 2 महिला समेत 5 लोगों की मौत

झुंड में अलग-अलग जंगलों में घूम रहे हैं हाथी. फोटो : एएनआई
Elephant Attack in Jharkhand: झारखंड में जंगली हाथियों के हमले में 2 महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गयी है. राजधानी रांची और रामगढ़ जिले में 42 हाथी अलग-अलग जगहों पर झुंड में घूम रहे हैं. इनकी निगरानी के लिए क्यूआरटी और वन रक्षकों को लगाया गया है. लोगों को सावधान और सतर्क रहने के लिए कहा गया है.
Table of Contents
Elephant Attack in Jharkhand: झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान जंगली हाथियों के हमलों में 2 महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात रामगढ़ जिले के सिरका वन क्षेत्र में 3 और राजधानी रांची के अनगड़ा में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. अनगड़ा के जिडू गांव में जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसकी उम्र 36 साल थी.
2 क्यूआरटी और न रक्षक हाथियों के झुंड पर रख रहे नजर
रामगढ़ के संभागीय वन अधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि कुछ शवों की पहचान अभी नहीं हो पायी है. 2 त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और वन रक्षक क्षेत्र में हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि मंगलवार दोपहर अमित कुमार राजवर (32) वीडियो बनाने और तस्वीरें खींचने के लिए 8 जंगली हाथियों के एक झुंड के पास पहुंच गया था. तभी हाथियों ने उसे कुचल दिया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Elephant Attack in Jharkhand: अलग-अलग झुंड में 42 हाथी घूम रहे हैं जंगलों में
संभागीय वन अधिकारी ने कहा कि अलग-अलग झुंड में विभाजित लगभग 42 हाथी रामगढ़ और बोकारो जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में जंगलों में घूम रहे हैं. अनगड़ा थाना के प्रभारी गौतम कुमार राजभर ने कहा कि संचारवा मुंडा नामक एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि महिला समेत 2 घायलों का इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें
जोन्हा में हाथी के हमले में एक की मौत, युवती व बुजुर्ग घायल
अनगड़ा में जंगली हाथी ने 2 लोगों पर किया हमला, एक की मौत, एक घायल
झारखंड में जंगली हाथियों का तांडव, गिरिडीह-गुमला में दो को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत!
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




