Ranchi News : बिजली निगम ने घरेलू उपभोक्ता को भेजा 4.59 लाख रुपये का बिल

Birsa Munda
राजधानी के कोकर इलाके में स्मार्ट मीटर लगने के बाद आया लाखों रुपये का बिल
रांची. राजधानी में स्मार्ट बिजली मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गया है. कई उपभोक्ताओं को कई महीने बीत जाने के बाद भी नया बिजली बिल नहीं भेजा जा रहा है. बिजली बिल वितरण में निगम की भारी लापरवाही सामने आयी है. कोकर निवासी एक उपभोक्ता को तो लगभग साढ़े चार लाख रुपये का बिल थमा दिया गया है. एसडीओ ने जांच कर त्रुटि मिलने पर बिलों को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है. बिजली निगम ने एक घरेलू उपभोक्ता जिनका कंज्यूमर नंबर ए12121194, जिनका बिल नंबर 250111221936207 को महज 14 दिन का बिजली बिल 4,59,099.00 लाख रुपये भेजा है. खास बात यह है कि पिछले महीने उपभोक्ता के बिजली बिल में खपत 713 यूनिट दिखायी गयी है. यह ताजा बिल जेनरेट किया गया है, जो किसी भी घरेलू उपभोक्ता के लिए खर्च करना असंभव है. घरेलू उपभोक्ता के लिए इतनी बड़ी राशि का बिल आना संभव नहीं है. महिला उपभोक्ता कोकर डिवीजन के तहत आरएमसीएच सब डिवीजन की कंज्यूमर है. इन्हें एनर्जी चार्जेज के तौर पर 4,44,279.32 लाख रुपये चार्ज किया गया है. इस मामले में महिला उपभोक्ता ने बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये हैं और मांग की है कि ऐसी लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई की जाये. वहीं, बिजली बिल जेनरेट नहीं होने की शिकायत को लेकर विद्युत कार्यालय में पहुंचकर कई उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले उनका विद्युत बिल हर महीने आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनका बिल नहीं आ रहा है. जबकि, सेंट्रल डिवीजन के एक उपभोक्ता ने बताया कि उनका जहां पहले करीब आठ सौ रुपये महीने का बिल आता था, इस महीने सात हजार रुपये का बिल एक साथ आया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




