झाविमो के भाजपा में विलय को चुनाव आयोग की मंजूरी, प्रदीप और बंधु को निष्कासित माना

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Mar 2020 2:04 AM

विज्ञापन

भारत के चुनाव आयोग ने झारखंड विकास मोरचा (प्रजातांत्रिक) के भाजपा में विलय को मंजूरी दे दी है. चुनाव आयोग में निबंधित राजनीतिक दलों की सूची से झाविमो को बाहर कर दिया गया है.

विज्ञापन

रांची : भारत के चुनाव आयोग ने झारखंड विकास मोरचा (प्रजातांत्रिक) के भाजपा में विलय को मंजूरी दे दी है. चुनाव आयोग में निबंधित राजनीतिक दलों की सूची से झाविमो को बाहर कर दिया गया है. झाविमो का चुनाव चिह्न कंघी छाप अगले आदेश तक फ्रीज कर दिया गया है़ इसके साथ ही पार्टी का निबंधन भी रद्द कर दिया गया है. पार्टी के दो विधायकों प्रदीप यादव व बंधु तिर्की को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित माना गया है. शुक्रवार देर शाम चुनाव आयोग के दिल्ली कार्यालय से इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है.

इसकी सूचना राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय को भेज दी गयी है. आदेश में कहा गया है कि झाविमो पर किसी भी व्यक्ति दावा प्रस्तुत नहीं किया था. आयोग ने माना है कि झाविमो के कुल तीन विधायकाें में से दो पार्टी विरोधी कार्यों की वजह से निलंबित किये गये. इसके बाद 14 फरवरी 2020 को भाजपा ने झाविमो के विलय की सूचना आयोग को दी थी.

21 फरवरी को आयोग ने राज्य चुनाव पदाधिकारी कार्यालय से विलय से संबंधित जानकारी मांगी थी. यह भी पूछा था कि झाविमो के टिकट पर जीतने वाले किसी विधायक ने पार्टी पर दावा तो नहीं किया है. इसके उत्तर में राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने झाविमो पर किसी के भी दावे से इंकार किया़ आयोग को बताया गया है कि 11 फरवरी को झाविमो की कार्यकारिणी ने विलय का प्रस्ताव पारित किया था. कार्यकारिणी के दो-तिहाई सदस्यों ने विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.

आयोग विधानसभा से पूछ चुका है झाविमो की स्थिति : राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से विधानसभा से झाविमो की वर्तमान स्थिति पूछी गयी है. राज्य निर्वाचन को विधानसभा ने बताया है कि झाविमो के तीन विधायक सदन में है. इसके विलय की कोई सूचना विधानसभा को नहीं है. इससे संबंधित पत्र राज्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजने के बाद आयोग का यह पत्र आया है.

आयोग के पत्र में बंधु तिर्की को बाबूलाल तिर्की लिखा : चुनाव आयोग द्वारा जारी पत्र में बंधु तिर्की की जगह बाबूलाल तिर्की लिखा गया है. आयोग ने बताया है पार्टी के दो विधायक विरोधी गतिविधि के कारण निष्कासित किये गये है.

अब आगे क्या

आयोग विधानसभा से दुबारा झाविमो की स्थिति की जानकारी ले सकता है

आयोग भाजपा मेें विलय की मंजूरी के बाद जानना चाह सकता है कि अब क्या स्थिति

प्रदीप यादव व बंधु तिर्की को निष्कासित माने जाने के बाद भाजपा इनके कांग्रेस में शामिल होने पर सवाल उठा सकती है

भाजपा का दबाव अब विधानसभा के अंदर बढ़ेगा

स्पीकर विधायकों की सदस्यता तय करने को लेकर अधिकार रखते है

भाजपा विधानसभा के फैसले में देरी होने की सूरत में कोर्ट का रास्ता अख्तियार कर सकती है़

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola