ePaper

Ranchi news : राहुल यादव के मामले में इडी से मांगा जवाब

Updated at : 01 Nov 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : राहुल यादव के मामले में इडी से मांगा जवाब

मामला केस की प्रत्येक सुनवाई में कोर्ट में उपस्थिति से छूट देने का.

विज्ञापन

-मामला केस की प्रत्येक सुनवाई में कोर्ट में उपस्थिति से छूट देने का.

रांची. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने 1250 करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले में आरोपी दाहू यादव के बेटे राहुल यादव की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की. केस की प्रत्येक सुनवाई में कोर्ट में उपस्थिति से प्रार्थी को छूट देने को लेकर दायर उनकी याचिका पर पक्ष सुनने के बाद अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को जवाब दायर करने का निर्देश दिया. इसके लिए इडी को चार सप्ताह का समय प्रदान किया. मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह के बाद होगी. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता सब्यसाची ने पक्ष रखते हुए बताया कि अदालत के आदेश के आलोक में उन्हें मनी लॉउंड्रिंग के इस केस में प्रत्येक तिथि पर अदालत में उपस्थित होना पड़ता है. वह साहिबगंज से आते हैं तथा हस्ताक्षर करके चले जाते हैं, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है. फिलहाल इस केस का ट्रायल नहीं चल रहा है. उन्होंने सुनवाई की प्रत्येक तिथि पर अदालत में उपस्थिति से छूट देने का आग्रह किया. उल्लेखनीय है कि मनी लॉउंड्रिंग केस में राहुल यादव अभी जमानत पर जेल से बाहर है. इस मामले में हाइकोर्ट से उसे सशर्त जमानत मिली है, जिसमें केस के प्रत्येक तिथि में कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola