ePaper

हेड क्लर्क दानिश का ईडी अधिकारियों ने दर्ज किया बयान, पूछा गया ये सवाल, आज जेलर नसीम खान से पूछताछ

Updated at : 08 Nov 2023 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
हेड क्लर्क दानिश का ईडी अधिकारियों ने दर्ज किया बयान, पूछा गया ये सवाल, आज जेलर नसीम खान से पूछताछ

जानकारी के अनुसार, दानिश ने इन सवालों का जवाब दिये. इसके बाद ईडी के अधिकारियों के खिलाफ जेल में रची गयी साजिश के बारे में उससे पूछताछ की गयी. इन सवालों के भी जवाब दानिश ने दिये हैं

विज्ञापन

रांची: बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल (रांची) के हेड क्लर्क दानिश का बयान ईडी के अधिकारियों ने दर्ज किया. ईडी का समन मिलने पर दानिश मंगलवार को सुबह निर्धारित समय पर ईडी के हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर हुआ. ईडी के अधिकारियों ने पहले उससे और उसके परिवार के सदस्यों की आय और संपत्ति के बारे में जानकारी ली. इसके लिए उसे संबंधित सवालों की सूची दी गयी और जवाब देने को कहा.

जानकारी के अनुसार, दानिश ने इन सवालों का जवाब दिये. इसके बाद ईडी के अधिकारियों के खिलाफ जेल में रची गयी साजिश के बारे में उससे पूछताछ की गयी. इन सवालों के भी जवाब दानिश ने दिये हैं. हालांकि ईडी के अधिकारियों ने आगे की जांच प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए दानिश के बयान को सार्वजनिक नहीं किया है.

Also Read: ईडी अफसरों के खिलाफ साजिश रचने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, 21 नवंबर को होगी सुनवाई

उल्लेखनीय है कि ईडी ने तीन नवंबर को जेल में छापामारी के दौरान दानिश का मोबाइल फोन जब्त किया था. दानिश के फोन से ही सुनियोजित साजिश के तहत ईडी के गवाहों को धमकाया जा रहा था. इसी संबंध में पूछताछ के लिए उसे ईडी ऑफिस बुलाया गया था. जेल में रची गयी साजिश के मुद्दे पर आठ नवंबर को जेलर नसीम खान को अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है. जबकि नौ नवंबर को जेल अधीक्षक हामिद अख्तर से पूछताछ होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola