ePaper

बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से इडी ने की पूछताछ, मोबाइल से निकाला डाटा

Updated at : 09 Apr 2024 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand congress mla amba prasad

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से इडी दफ्तर में हुई पूछताछ.

झारखंड की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के मोबाइल फोन से इडी ने डाटा निकाले हैं. बड़कागांव की विधायक अंबा दूसरे समन के बाद इडी कार्यालय पूछताछ के लिए पहुंचीं थीं.

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने सोमवार के कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के मोबाइल से डाटा निकाला. इडी द्वारा जारी समन के आलोक में वह सोमवार को दोपहर इडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचीं थीं.

इडी ने पहली बार अंबा प्रसाद को 4 अप्रैल को बुलाया था

इससे पहले, इडी ने उन्हें समन भेज कर 4 अप्रैल को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था. लेकिन, कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने बाद में हाजिर होने के लिए समय मांगा था. इसके बाद इडी ने उन्हें समन भेज कर 8 अप्रैल को हाजिर होने का निर्देश दिया.

13 मार्च को अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के यहां पड़े थे छापे

उल्लेखनीय है कि इडी ने 13 मार्च को हजारीबाग के बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद व उनके पारिवारिक सदस्यों और करीबी माने जाने वाले लोगों के 20 ठिकानों पर छापा मारा था. यह छापेमारी अंबा व पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ इसीआइआर दर्ज करने के बाद की गयी थी.

इडी के इसीआइआर में अंबा प्रसाद के परिवार पर गंभीर आरोप

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने इसीआइआर में अंबा के परिवार पर रंगदारी, लेवी वसूली, जमीन पर कब्जा और बालू के अवैध कारोबार सहित अन्य प्रकार के गंभीर आरोप लगाये हैं.

Also Read : कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, भारी मात्रा में कैश व दस्तावेज जब्त

अंबा प्रसाद ने पहली बार कहा- तबीयत खराब है, नहीं आ सकती

बता दें कि अंबा प्रसाद को जब पहली बार बुलाया गया, तो उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत खराब है. इसलिए वह इडी दफ्तार आने में असमर्थ हैं. उन्होंने आग्रह किया कि उन्हें बाद में समय दिया जाए. इडी ने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया और 8 अप्रैल को पूछताछ के लिए आने को कहा.

इडी के दूसरे समन पर पूछताछ के लिए पहुंचीं कांग्रेस विधायक

इडी के दूसरे समन पर अंबा प्रसाद पूछताछ के लिए पहुंचीं. बता दें कि उनके भाई भी इडी के पहले समन पर पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए. इससे पहले उनके पिता योगेंद्र साव से प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ कर चुकी है.

Also Read : ईडी की छापेमारी के बाद विधायक अंबा प्रसाद का बड़ा बयान, भाजपा का ऑफर ठुकराने के बाद हुई कार्रवाई

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola