ईडी की छापेमारी के बाद विधायक अंबा प्रसाद का बड़ा बयान, भाजपा का ऑफर ठुकराने के बाद हुई कार्रवाई

Published by : Sameer Oraon Updated At : 13 Mar 2024 2:22 PM

विज्ञापन

अंबा प्रसाद ने ईडी की कार्रवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी पर जमकर बोला. उन्होंने कहा कि मुझे सबसे पहले भाजपा ने हजारीबाग और चतरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था

विज्ञापन

रांची : झारखंड के बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने अपने आवास पर हुई ईडी की छापेमारी के बाद बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मेरे पर हुई ये कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी के ऑफर ठुकराने के बाद हुई है. मेरे माता पिता ने मुझे राजनीति न करने की सलाह दी है. लेकिन इससे हमलोग डरने वाले नहीं है. मैं जिस सोच के साथ अपने क्षेत्र व राज्य की जनता की आवाज उठाती रही हूं उसे मैं लगातार करती रहूंगी.

क्या विधायक अंबा प्रसाद ने

अंबा प्रसाद ने ईडी की कार्रवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी पर जमकर बोला. उन्होंने कहा कि मुझे सबसे पहले भाजपा ने हजारीबाग और चतरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था. जिसे मैंने टाल दिया. इसके बाद बीजेपी और आरएसएस के लोग मेरे घर पर आकर घंटो बैठ रहते थे. इस छापेमारी के कारण मेरे माता पिता बेहद परेशान हैं. मुझे भी घंटों टॉर्चर किया गया. जिस तरह की राजनीति बीजेपी कर रही है इससे लोगों को समझने की जरूरत है.

अडानी के खिलाफ आवाज न उठाने को कई बार बोला गया

अंबा प्रसाद ने आगे कहा कि मुझे एनटीपीसी और अडानी के खिलाफ विधानसभा में मामले नहीं उठाने को कहा गया. इसके बावजूद मैंने खुलकर आवाज उठायी. ईडी ने मेरे घर से विधानसभा से जुड़ी फाइल के अलावा मेरे पिता से जुड़ी केस फाइल के साथ मेरी बहन की एक संदूक जो बायोमैट्रिक से खुलती थी उसे लेकर गये हैं. ईडी की छापेमारी के बाद मां ने मुझसे कहा कि अब हमें राजनीति नहीं करनी है. लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं हैं. हम ये लड़ाई आगे भी लड़ते रहेंगे.

अंबा प्रसाद के ठिकानों पर जारी है कार्रवाई

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी विधायक अंबा प्रसाद के हजारीबाग स्थित ठिकानों पर आज भी जारी है. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये हैं. बता दें कि कल ईडी ने उनके पिता योगेंद्र साव तथा उनके सगे संबंधियों के कुल 17 ठिकानों पर छापा मारा था. इस दौरान उनके ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और करीब 20 लाख रुपये नकद जब्त किये गये थे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola