ranchi news : मॉल ऑफ रांची में प्रतिभागियों ने एग को पेंट कर दिखायी कलाकारी

Updated at : 20 Apr 2025 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : मॉल ऑफ रांची में प्रतिभागियों ने एग को पेंट कर दिखायी कलाकारी

रातू रोड स्थित मॉल ऑफ रांची में रविवार को ईस्टर एग पेंटिंग प्रतियोगिता 2.0 का आयोजन हुआ. प्रतिभागियों ने एग को पेंट कर अपनी कलाकारी दिखायी.

विज्ञापन

रांची. रातू रोड स्थित मॉल ऑफ रांची में रविवार को ईस्टर एग पेंटिंग प्रतियोगिता 2.0 का आयोजन हुआ. प्रतिभागियों ने एग को पेंट कर अपनी कलाकारी दिखायी. पहली बार मॉल में इस तरह की प्रतियोगिता हुई. इसे लोगों ने काफी सराहा और पसंद किया. प्रतियोगिता दोपहर तीन बजे शुरू हुई, जिसमें 92 प्रतिभागी शामिल हुए. प्रतिभागी तीन समूह में शामिल हुए. जूनियर ग्रुप में आठ वर्ष तक, सीनियर ग्रुप में नौ से 15 वर्ष और सुपर सीनियर में 16 से अधिक उम्र के युवाओं ने हिस्सा लिया. प्रत्येक ग्रुप से तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. साथ ही हर प्रतिभागी को प्रमाण पत्र देकर उनकी कला को प्रोत्साहित किया गया. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और देखने के लिए रांची के विभिन्न जगहों से लोग पहुंचे. प्रतिभागियों ने डेढ़ घंटे के समय में अंडे पर आकर्षक कलाकारी दिखायी. जज की भूमिका आर्टिस्ट प्रवीण कर्मकार थे.

कलाकारी ने मन मोहा प्रतिभागियों ने अंडे पर एक से बढ़कर एक कलाकारी की. किसी ने एक से अधिक अंडे को पेंट कर घोंसले में रखा, तो किसी ने जोकर, घर, तिरंगा, फल, सब्जियां आदि का रूप देने की कोशिश की. कई प्रतिभागियों ने अंडे पर पेंटिंग कर सकारात्मक संदेश देने का भी प्रयास किया.

शॉप एंड विन फेस्टिवल का लक्की ड्राॅ

मॉल में चल रहे शॉप एंड वाइन फेस्टिवल का लकी ड्राॅ निकाला गया. शाम साढ़े पांच बजे लक्की ड्राॅ हुआ. विनर कूपन धारक को मॉल की तरफ से फाइबर वाटर प्यूरीफायर, एयर फ्रायर, फाइबर गैस स्टोव और दो डिनर सेट दिया गया. यह मॉल ऑफ रांची द्वारा प्रस्तुत और किचन कॉन्सेप्ट द्वारा प्रायोजित रहा.

आइपीएल की स्क्रीनिंग

मॉल के इपीक द फूड कोर्ट में प्रत्येक वीकेंड की तह इस वीकेंड भी फूड लवर्स ने फ्री आइपीएल स्क्रीनिंग का आनंद लिया. लोगों ने फ्री क्रिकेट के साथ-साथ लाजवाब फूड, ड्रिंक्स का आनंद उठाया.

24 अप्रैल को तंबोला का आयोजन

मॉल में 24 अप्रैल गुरुवार को तंबोला का आयोजन किया जा रहा है. इसमें विजेताओं को मॉल की तरफ से अवार्ड दिये जायेंगे. इसके लिए निःशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola