ePaper

Earthquake In Jharkhand: झारखंड में डोली धरती, खूंटी और जमशेदपुर में महसूस किये गये भूकंप के झटके

Updated at : 02 Nov 2024 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
Earthquake In Jharkhand: झारखंड में डोली धरती, खूंटी और जमशेदपुर में महसूस किये गये भूकंप के झटके

Earthquake in Jharkhand

Earthquake in jharkhand: झारखंड के जमशेदपुर और खूंटी में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. इसकी तीव्रता 4.3 मापी गयी है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में धरती डोली है. शनिवार को खूंटी और जमशेदपुर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. बताया जा रहा है कि भूकंप का मुख्य केंद्र बिंदु चक्रधरपुर, खरसावां है. जिसकी तीव्रता 4.3 था. हालांकि इस झटके से किसी के जानमाल के हानि की सूचना नहीं मिली है.

9.20 बजे महसूस किये भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी पुष्टि कर दी है. जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह 9.20 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. खूंटी में जहां भूकंप की तीव्रता 3.6 थी, तो वहीं जमशेदपुर में इसकी तीव्रता 4.3 मापी गयी है. भूकंप के झटकों से घर में रखे बर्तन गिर गये. जिसके बाद लोगों को इसका एहसास हुआ. सभी अपने अपने घरों से तुरंत बाहर निकल आए. हालांकि दोनों ही इलाकों में किसी के जान माल की हानि नहीं हुई है.

Also Read: Jharkhand Assembly Election: हर कदम पर पति का साथ निभा रही हैं पत्नियां, वोट मांगने के लिए रात-दिन कर रही मेहनत

क्यों आता है भूकंप

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं. ये प्लेट्स जब ज्यादा टकराती हैं तो प्लेट्स के कोन मुड़ने लगता है. ऐसे में नीचे की उर्जा बाहर निकलने के लिए अपना रास्ता ढूंढती है. इससे डिस्टर्बेंस बनता है और भूकंप के झटके लगते हैं.

कैसे मापा जाता है भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल से मापा जाता है. रिक्टर स्केल इसकी तीव्रता मापने का एक गणितीय पैमाना होता है. जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल कहा जाता है. रिक्टर स्केल पर भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है. ये स्केल भूकंप के दौरान धरती से निकली उर्जा के आधार पर तीव्रता को मापता है.

Also Read: Jharkhand Election: जेपी ने दिया था झारखंड पार्टी व सोशलिस्ट पार्टी के तालमेल का प्रस्ताव, नहीं माने जायपाल सिंह

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola