Durga Puja Special Bus: देर रात घर लौटना होगा आसान, आज रात से रांची के इन 6 रूटों पर चलेगी सिटी बस

Updated:
विज्ञापन

सिटी बस (फाइल फोटो)

Durga Puja Special Bus: रांचीवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. आज रविवार से रांची के अलग-अलग 6 रूटों पर कुल 12 सिटी बसें चलेंगी. ये सभी बसें रात 12 बजे तक या जब तक यात्री मिलेंगे, तब तक चलेगी.

विज्ञापन

Durga Puja Special Bus: राजधानी रांची के लगभग सभी प्रमुख पूजा पंडालों के पट खुल गये हैं. कल शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन करने पूजा पंडालों में पहुंचे. आज रविवार से श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने की भी संभावना है. न केवल शहर से बल्कि दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग दुर्गा पूजा मेला घूमने निकलते हैं. कई बार ज्यादा रात होने के कारण वापस घर लौटने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन, अब आपको रात में घर लौटने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. शहरवासियों के लिए अलग-अलग कुल 6 रूटों पर आज रविवार रात से सिटी बस चलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

रातभर चलेगी बसें

रांची नगर निगम ने अलग-अलग कुल 6 रूटों पर आज 28 सितंबर से सिटी बस चलाने का निर्णय लिया है. आज से 2 अक्टूबर तक शहर के 6 रूटों पर दो-दो बसें चलेगी. ये बसें रात 12 बजे तक या जब तक यात्री मिलते रहेंगे, तब तक चलेगी. बसों में महिला, बुजुर्ग और बच्चों को प्राथमिकता दी जायेगी. हालांकि इस सिटी बस के लिए यात्रियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

इन रूटों पर चलेगी बसें

  • ओरमांझी चौक से ट्रेकर स्टैंड (भाया बरियातु)
  • कांके चौक से जाकिर हुसैन पार्क (भाया कांके रोड)
  • तुपुदाना चौक से होटल रेडिसन ब्लू चौक (भाया बिरसा चौक, हिनू),
  • धुर्वा गोलचक्कर से होटल रेडिसन ब्लू चौक (भाया बिरसा चौक, हिनू)
  • धुर्वा गोलचक्कर से कांटाटोली चौक (भाया हरमू रोड, अरगोड़ा, कडरू, सुजाता चौक, मुण्डा चौक),
  • रामपुर से कांटाटोली चौक (भाया नामकुम)

इसे भी पढ़ें

दुर्गा पूजा 2025 के लिए झारखंड पुलिस ने जारी किये निर्देश, सबको करना होगा पालन

Dry Day: रांची में इस दिन बंद रहेगी शराब की सभी दुकानें, बार और क्लब में भी नहीं छलकेंगे जाम

झारखंड पवेलियन में लोगों को लुभा रहे रागी के लड्डू, मशरूम का अचार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola