ranchi news : मारवाड़ी कॉलेज में दो दिवसीय नाट्य महोत्सव शुरू, वीसी ने कहा : जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें विद्यार्थी

Updated at : 27 Mar 2025 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : मारवाड़ी कॉलेज में दो दिवसीय नाट्य महोत्सव शुरू, वीसी ने कहा : जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें विद्यार्थी

मारवाड़ी कॉलेज के तत्वावधान में बुधवार को स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में दो दिवसीय नाट्य महोत्सव शुरू हुआ. नाट्य उत्सव में पांच नाटकों का मंचन होगा.

विज्ञापन

रांची. मारवाड़ी कॉलेज के तत्वावधान में बुधवार को स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में दो दिवसीय नाट्य महोत्सव शुरू हुआ. नाट्य उत्सव में पांच नाटकों का मंचन होगा. पहले दिन रांची विश्वविद्यालय के परफॉरमिंग एवं फाइन आर्ट्स विभाग ने भारतेंदु हरिश्चंद्र के नाटक अंधेर नगरी का दमदार मंचन किया. रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा. मारवाड़ी कॉलेज की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक ऐसा कॉलेज है, जहां असीमित संभावनाएं हैं.

अतिरिक्त सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल हों विद्यार्थी

डॉ मुकुंद चंद्र मेहता ने विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अतिरिक्त सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया. प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि कॉलेज प्रत्येक छात्र-छात्रा के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहता है. कार्यक्रम का संचालन डॉ सुशील अंकन ने किया. कार्यक्रम में प्रो इंचार्ज डॉ आरआर शर्मा, डॉ तरुण चक्रवर्ती, डॉ बैद्यनाथ कुमार, डॉ उमेश कुमार, डॉ खातिर हेमरोम, डॉ अमित कुमार, प्रो जुरा होरो, डॉ लता कुमारी, डॉ सुनिती नायक, डॉ स्नेह प्रभा महतो, डॉ अवध बिहारी महतो, डॉ अशोक महतो आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola