रांची : तीन दिनों से कोकर, कांटाटोली समेत एक दर्जन इलाकों को नहीं मिला पानी

Updated at : 05 Feb 2024 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : तीन दिनों से कोकर, कांटाटोली समेत एक दर्जन इलाकों को नहीं मिला पानी

इस संबंध में पूछे जाने पर बूटी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि बूटी मोड़ के समीप पाइप लाइन में लीकेज हो गया था. इसकी मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है.

विज्ञापन

रांची : लीकेज मरम्मत व बूटी प्लांट के कर्मियों की हड़ताल का असर शहर की जलापूर्ति पर भी पड़ा है. आंशिक जलापूर्ति से कोकर, कांटाटोली समेत एक दर्जन इलाकों में पिछले तीन दिनों से वाटर सप्लाई नहीं हो रहा है. इस वजह से शहर की चार लाख की आबादी प्रभावित है. पेयजल को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. इन इलाकों में रहने वाले लोगों ने जार का पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझायी. शहर के अन्य इलाकों में भी पिछले तीन दिनों से आंशिक जलापूर्ति हुई है. इन इलाकों में बूटी प्लांट से जलापूर्ति की जाती है.

आज से जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद

इस संबंध में पूछे जाने पर बूटी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि बूटी मोड़ के समीप पाइप लाइन में लीकेज हो गया था. इसकी मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है. इसी बीच बूटी प्लांट में कार्यरत कर्मी वेतन भुगतान में विलंब होने पर हड़ताल पर चले गये. इसकी वजह से जलापूर्ति का काम प्रभावित हुआ है. विभाग की ओर से मिले आश्वासन के बाद कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गयी है. रविवार को शाम से शहर के अलग-अलग इलाकों में आंशिक जलापूर्ति की जायेगी. सोमवार से शहर के सभी इलाकों में जलापूर्ति सामान्य हो जायेगी.

Also Read: सत्ता पक्ष के विधायक हैदराबाद से पहुंचे रांची, पांच फरवरी को चंपाई सोरेन सरकार के फ्लोर टेस्ट में लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola