डोरंडा कॉलेज की शिक्षिका डॉ अमिया सुरीन का निधन, नौकरी बचाने की जद्दोजहद में टूट गयीं सांसें

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

रांची विश्वविद्यालय के डोरंडा कॉलेज में एक शिक्षिका डॉ अमिया सुरीन का निधन हो गया. वे गंभीर बीमारी के बावजूद नौकरी और मानदेय के डर से कॉलेज आती रहीं. उनके निधन से शिक्षक संघ ने मुआवजे और बेहतर सुविधाओं की मांग की है.

विज्ञापन

रांची से संजीव सिंह की रिपोर्ट

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय के डोरंडा कॉलेज में मुंडारी विभाग की नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अमिया सुरीन (48) का इलाज के दौरान सोमवार देर रात निधन हो गया. वह लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार थीं. इसके बावजूद मानदेय और नौकरी पर असर पड़ने के डर से हर दिन कॉलेज आ रही थीं. बताया गया कि दो दिन पहले ही उन्हें बिल पास कराने के लिए कॉलेज में खुद उपस्थित होने को कहा गया था. खराब तबीयत के बावजूद वह कॉलेज पहुंचीं. इसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गयी. अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को उपस्थिति के आधार पर मानदेय मिलता है. इसी वजह से बीमारी के बावजूद डॉ अमिया लगातार कक्षाएं लेने कॉलेज आती रहीं.

ये भी पढ़ें: गुमला में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पंचायत ने आरोपी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना, 20 हजार रुपये लेकर की पार्टी

मानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रही थीं डॉ अमिया 

नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर संघ के अध्यक्ष डॉ त्रिभुवन शाही ने कहा कि डॉ अमिया मानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रही थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि नीड बेस्ड शिक्षकों में क्लास कटने और मानदेय रुकने का डर हमेशा बना रहता है. यही दबाव डॉ अमिया पर भी था. डॉ अमिया के निधन के बाद शिक्षक संघ ने उनके परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी देने की मांग की है. संघ ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नीड बेस्ड शिक्षकों के आर्थिक और मानसिक शोषण पर रोक लगाने तथा उन्हें मेडिकल लीव का अधिकार देने की भी मांग की है.

ये भी पढ़ें: जज उत्तम आनंद हत्याकांड में दोषियों को राहत नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

ये भी पढ़ें: चचेरे भाई के साथ भागने की कोशिश में पकड़ी गई विवाहिता, चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग



विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola