दिलीप तिर्की बोले- झारखंड के खिलाड़ियों का भारतीय हॉकी में अहम योगदान, महासचिव भोलानाथ के बारे में कही ये बात
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Aug 2023 12:05 PM
दिलीप तिर्की ने कहा कि भारतीय हाॅकी में झारखंड की हॉकी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. यहां के कई पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने भारतीय हॉकी टीम में अपनी जगह बनायी है
हॉकी इंडिया की ओर से रांची में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. इसमें एशियन हॉकी चैंपियनशिप (महिला) की घोषणा की जानी है. इसके लिए हॉकी इंडिया के पदाधिकारी रांची पहुंचने लगे हैं. इस क्रम में हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट दिलीप तिर्की भी सोमवार शाम को रांची पहुंचे. उन्होंने झारखंड हॉकी के विकास पर ‘प्रभात खबर’ से बात की.
झारखंड ने दर्जनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिये : दिलीप तिर्की ने कहा कि भारतीय हाॅकी में झारखंड की हॉकी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. यहां के कई पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने भारतीय हॉकी टीम में अपनी जगह बनायी है. झारखंड ने भारतीय हॉकी को दर्जनों प्लेयर दिये हैं. इनमें जयपाल सिंह मुंडा, सिलवानुस डुंगडुंग से लेकर निक्की प्रधान और सलीमा टेटे तक के नाम शामिल हैं.
उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी झारखंड के खिलाड़ियों ने भारतीय हॉकी में अपनी जगह बनायी है. महिलाओं के साथ पुरुष खिलाड़ी भी आगे बढ़ रहे हैं. यही नहीं, भविष्य में भी भारतीय हॉकी को झारखंड से उम्मीद है. यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी हैं. उन्हें तराशने की जरूरत है. झारखंड में भी कई सारे एस्ट्रोटर्फ लगाये गये हैं और लगाने की तैयारी है. सरकार के साथ हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह भी बेहतर काम कर रहे हैं. इसलिए मुझे उम्मीद है कि भविष्य में और भी झारखंड के खिलाड़ी ओलिंपिक में नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










