Ranchi News : दिगंबर जैन पंचायत के चुनाव में 372 ने डाला वोट

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : दिगंबर जैन पंचायत के चुनाव में 372 ने डाला वोट

श्री दिगंबर जैन पंचायत की नयी कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को रातू रोड स्थित रतनलाल जैन स्मृति भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक हुआ.

विज्ञापन

रांची. श्री दिगंबर जैन पंचायत की नयी कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को रातू रोड स्थित रतनलाल जैन स्मृति भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक हुआ. यहां वोट देने के लिए पंचायत के सदस्य सुबह से ही जुटने लगे थे. शाम चार बजे तक 372 सदस्यों ने वोट दिया, जबकि 14 मत पत्र रद्द किये गये. चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवारों द्वारा मतदाताओं के लिए जलेबी, सिंघाड़ा, पकौड़ी, चाय और शर्बत की व्यवस्था की गयी थी. शाम को चार बजे से मतगणना शुरू हुई, जो देर रात तक जारी थी.

कार्यकारिणी सदस्य ही पदाधिकारियों का करेंगे चयन

कार्यकारिणी सदस्यों के इस चुनाव में 40 सदस्य चुनावी मैदान में हैं. इसमें से 21 ही विजयी होंगे. विजयी 21 उम्मीदवारों के द्वारा ही अध्यक्ष, मंत्री और अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Gopal Jha

लेखक के बारे में

By Prabhat Gopal Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola