ePaper

रांची में 92.62 रुपए लीटर बिक रहा डीजल, आपके शहर में क्या है भाव, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 16 Sep 2025 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
diesel price in ranchi Jharkhand Today

आज आपके शहर में क्या है डीजल की कीमत.

diesel price in ranchi Jharkhand Today: पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल के भाव जारी कर दिये हैं. 16 सितंबर को राजधानी रांची में डीजल की कीमत 92.62 रुपए प्रति लीटर है. राज्य के अन्य जिलों में पेट्रोल का भाव क्या है? आपके शहर में एक लीटर डीजल आज कितने में मिल रहा है? आपके शहर में डीजल सस्ता हुआ या महंगा, यहां देखें.

विज्ञापन

Diesel Price in Ranchi Jharkhand Today: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के सभी जिलों और शहरों के लिए डीजल की कीमत पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी कर दी है. मंगलवार को रांची में डीजल 92.62 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है. आपके शहर में डीजल का क्या भाव है, अगर आप नहीं जानते, तो हम आपको यहां बता देते हैं. इससे पहले यह जान लीजिए कि आज झारखंड के किन शहरों/जिलों में डीजल सस्ता हुआ है और किन जिलों में महंगा हुआ है. सबसे पहले बात उन जिलों की करते हैं, जहां डीजल आज सस्ता हुआ है.

लातेहार, दुमका समेत 7 जिलों में सस्ता हुआ डीजल

झारखंड के 7 जिले हैं, जहां डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है. दुमका और लातेहार में 2-2 पैसे प्रति लीटर डीजल की कीमतें कम हुईं हैं. हजारीबाग में डीजल 21 पैसे, सरायकेला-खरसावां में 28 पैसे, कोडरमा में 31 पैसे, गुमला में 53 पैसे और गिरिडीह जिले में 88 पैसे सस्ता हो गया है. आज सबसे ज्यादा फायदा गिरिडीह जिले में डीजल भराने वालों को हो रहा है.

चाईबासा, जामताड़ा, चतरा समेत 9 जिलों में डीजल महंगा

राज्य के 9 जिलों में डीजल महंगा भी हुआ है. महंगाई की सबसे बड़ी मार चाईबासा पर पड़ी है. चाईबासा में आज डीजल की कीमत प्रति लीटर 45 पैसे बढ़ गयी. चतरा और गोड्डा में 24-24 पैसे, खूंटी में 14 पैसे, जामताड़ा में 13 पैसे, सिमडेगा में 11 पैसे, बोकारो में 8 पैसे, साहिबगंज में 6 पैसे और जमशेदपुर में 5 पैसे डीजल महंगा हो गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन 8 जिलों में डीजल के भाव में नहीं हुआ कोई बदलाव

झारखंड के 8 जिले ऐसे भी हैं, जहां डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इन जिलों में झारखंड की राजधानी रांची, रामगढ़, पलामू, पाकुड़, लोहरदगा, गढ़वा, धनबाद और देवघर शामिल हैं. इन जिलों में डीजल की कीमतों में न तो बढ़ोतरी हुई है, न ही गिरावट आयी है. राजधानी रांची में पिछले 8 दिनों से डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आप झारखंड के अन्य जिलों में आज डीजल का भाव यहां जान सकते हैं. दी गयी कीमत में राज्य में लगने वाले टैक्स शामिल है.

Diesel Price in Ranchi: आज आपके शहर में क्या है डीजल का भाव

शहर/जिले का नामकीमत रुपए मेंमहंगा/सस्ता
बोकारो92.84 / लीटर0.08 (+)
चतरा94.24 / लीटर0.24 (+)
देवघर92.34 / लीटर0
धनबाद92.64 / लीटर0
दुमका92.97 / लीटर0.2 (-)
जमशेदपुर93.05 / लीटर0.5 (+)
गढ़वा94.29 / लीटर0
गिरिडीह92.96 / लीटर0.88 (-)
गोड्डा93.29 / लीटर0.24 (+)
गुमला93.10 / लीटर0.53 (-)
हजारीबाग93.27 / लीटर0.21 (-)
जामताड़ा93.07 / लीटर0.13 (+)
खूंटी92.69 / लीटर0.14 (+)
कोडरमा93.41 / लीटर0.31 (-)
लातेहार93.65 / लीटर0.2 (-)
लोहरदगा93.50 / लीटर0
पाकुड़93.79 / लीटर0
पलामू94.29 / लीटर0
रामगढ़93.17 / लीटर0
रांची92.62 / लीटर0
साहिबगंज94.08 / लीटर0.06 (+)
सरायकेला-खरसावां92.55 / लीटर0.28 (-)
सिमडेगा93.61 / लीटर0.11 (+)
चाईबासा93.89 / लीटर0.45 (+)
Note: डीजल की कीमत प्रति लीटर, (+) दाम बढ़े, (-) कीमत में आयी गिरावट

झारखंड के इन 7 जिलों में सस्ता हो गया डीजल

दुमका में 2 पैसे, गिरिडीह में 88 पैसे, गुमला में 53 पैसे, हजारीबाग में 21 पैसे, कोडरमा में 31 पैसे, लातेहार में 2 पैसे और सरायकेला-खरसावां में 28 पैसे.

चाईबासा पर सबसे बड़ी महंगाई की मार, 45 पैसे महंगा हुआ डीजल

बोकारो में 8 पैसे, चतरा में 24 पैसे, जमशेदपुर में 5 पैसे, गोड्डा में 24 पैसे, जामता़ा में 13 पैसे, खूंटी में 14 पैसे, साहिबगंज में 6 पैसे, सिमडेगा में 11 पैसे और चाईबासा में 45 पैसे महंगा हुआ डीजल

रांची समेत 8 जिलों में डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं

रांची, रामगढ़, पलामू, पाकुड़, लोहरदगा, गढ़वा, धनबाद और देवघर में डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ. यानी न तो डीजल महंगा हुआ न सस्ता.

इसे भी पढ़ें

नगड़ी जमीन आंदोलन के 13 साल पुराने मामले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की सहित 10 आरोपी बरी

नगर पंचायत क्षेत्र में 116 लाभुकों को मिला पीएम आवास का तोहफा

Ranchi news : नगड़ी में रिम्स-टू निर्माण की योजना रद्द की जाये : बंधु तिर्की

रांची में 3.5 डिग्री सेंटीग्रेड गिरा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola