ePaper

यहां की पहाड़ियों में जाना चाहता है धौनी का परिवार

Updated at : 01 Jun 2020 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
यहां की पहाड़ियों  में जाना चाहता है धौनी का परिवार

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने कहा है कि अगर क्रिकेट होता है तो क्रिकेट होगा. लेकिन माही और मैंने पहाड़ों पर जाने की योजना बनायी है. हमने उत्तराखंड जाने की योजना बनायी है, छोटे गांवों में रहेंगे

विज्ञापन

कोलकाता : महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने कहा है कि अगर क्रिकेट होता है तो क्रिकेट होगा. लेकिन माही और मैंने पहाड़ों पर जाने की योजना बनायी है. हमने उत्तराखंड जाने की योजना बनायी है, छोटे गांवों में रहेंगे. हम सड़क के रास्ते जायेंगे जो सुरक्षित है. विमान से नहीं जायेंगे. धौनी हालांकि इस शो के लिए नहीं आये. साक्षी ने कहा: आपको पता है कि माही कैसा है. माही इंस्टा लाइव पर बात करने नहीं आता. मुझे पता है कि प्रशंसक उसे लेकर दीवाने हैं. लेकिन हम सभी को पता है कि सोशल मीडिया पर वह लो प्रोफाइल हैं.

धोनी की संन्यास की खबरों से साक्षी नाराजसोशल मीडिया पर अपने पति के संन्यास लेने की खबरों पर साक्षी ने हैरानी जताते हुए स्पष्ट संकेत दिये कि इस पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान की नजरें अब भी राष्ट्रीय टीम में वापसी पर टिकी हैं. धौनी पिछले एक साल से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं.

Also Read: Unlock 1.0 : हिंदपीढ़ी कंटेनमेंट जोन से मुक्त, सील हटा

वह पिछली बार भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में खेले थे जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था और तभी से उनके भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगायी जा रही थी.भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में भी इस बार उन्हें जगह नहीं दी.

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के इंस्टाग्राम लाइव सत्र के दौरान साक्षी ने कहा, ‘‘वह लो प्रोफाइल रहते हैं. लॉकडाउन के दौरान वह सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर हैं। मुझे नहीं पता कि ये चीजें कहां से आती हैं। मुझे बिलकुल नहीं पता.”

उन्होंने कहा, ‘‘देखिये अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो आपको इन चीजों के लिए तैयार रहना होता है. लोगों का अपना नजरिया है. दो दिन पहले धोनी ने ‘संन्यास लिया’ ट्रेंड कर रहा था, जब भी कुछ होता है तो मेरे पास फोन और एसएमएस आने लगते हैं.”

ये अटकलें उस समय और प्रबल हो गई जब कोविड-19 महामारी के कारण इस साल होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग पर अनिश्चितता छा गई क्योंकि धोनी इस लुभावनी टी20 लीग के जरिए भारतीय टीम में वापसी पर नजरें टिकाए बैठे थे.

साक्षी ने कहा, ‘‘बेशक हमें सीएसके की कमी खल रही है, नहीं पता कि आईपीएल होगा या नहीं. मेरी बेटी भी पूछ रही है कि यह कब होगी. देखते हैं.”अगर क्रिकेट नहीं होता है तो पूरा परिवार उत्तराखंड के पहाड़ों पर समय बिताने की योजना बना रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘

Posted by Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola