कोरोना के कारण सुस्त पड़ा बाजार फिर चमका, 1227 करोड़ का हुआ कारोबार, जानें किस सेक्टर को हुआ कितना फायदा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Nov 2021 6:58 AM
कोरोना के कारण सुस्त पड़े बाजार को आखिरकार गति मिल गयी है, धनतेरस के कारण रांची समेत पूरे झारखंड में जमकर खरीदारी हुई. राज्य में लगभग 1227 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. सबसे ज्यादा रौनक तो ज्वेलरी की दुकानों पर रहा.
Dhanteras Market In Jhrakhand रांची : डेढ़ वर्ष से कोरोना के कारण सुस्त पड़े बाजार को धनतेरस पर गति मिली. रांची सहित पूरे झारखंड में जमकर खरीदारी हुई. आम लोग त्योहारी उल्लास में नजर आये, तो व्यापारी भी उत्साहित दिखे. एक अनुमान के मुताबिक, झारखंड में लगभग 1227 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. रांची में कारोबार का आंकड़ा 368 करोड़ को पार कर गया. सोना, चांदी, हीरे, दोपहिया, चार पहिया, इलेक्ट्रॉनिक, लैपटॉप, मोबाइल, फर्नीचर और प्रॉपर्टी बाजार में रौनक रही.
ज्वेलरी 466
कार 220
बाइक 49
सेकेंड हैंड कार-बाइक 20
वाणिज्यिक वाहन 83़ 3
इलेक्ट्रॉनिक 66़ 66
लैपटॉप 24
मोबाइल 20
बरतन 05
किचन अप्लायंसेंस 33़ 33
फर्नीचर 16़ 66
प्रॉपर्टी 200
अन्य 23़ 33
कुल 1227़ 25
रांची सहित पूरे झारखंड में हुए कारोबार में पहले नंबर पर ज्वेलरी बाजार रहा. कुल 466 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. वहीं, दूसरे नंबर पर ऑटोमोबाइल बाजार रहा. इस सेक्टर ने करीब 372 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
इसमें दोपहिया, चार पहिया, सेकेंड हैंड कार-बाइक और व्यावसायिक गाड़ियों की बिक्री शामिल है. तीसरे नंबर पर प्रॉपर्टी बाजार रहा. कुल कारोबार लगभग 200 करोड़ रुपये का हुआ.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










