Deoghar: देवघर कोर्ट में चली गोली, पेशी के लिए लाये गये युवक की मौत

Updated at : 18 Jun 2022 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
Deoghar: देवघर कोर्ट में चली गोली, पेशी के लिए लाये गये युवक की मौत

देवघर कोर्ट में पेशी के लाये गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. घटना सुबह तकरीबन 11 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में पटना निवासी अमित सिंह की मौत हो गई.

विज्ञापन

Jharkhand News Update : देवघर कोर्ट में पेशी के लाये गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. घटना सुबह तकरीबन 11 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में पटना निवासी अमित सिंह की मौत हो गई. अपराधियों ने अमित की को तीन गोली मारी. अमित सिंह के छाती और सिर पर गोली लगी. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. बताया जाता है कि किसी केस के मामले में पुलिस ने काराधीन अमित सिंह को पेशी के लिए कोर्ट में लाया था. पुलिस हिरासत में भी उसे कोर्ट कैंपस में एक अधिवक्ता के टेबल में बैठाया गया था. इसी क्रम में अपराधियों ने वहीं उस पर फायरिंग कर दी. इस वजह से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई .पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और घटनास्थल से कुछ दूरी पर वकालत खाना से पिस्टल बरामद किया. इस घटना के बाद अधिवक्ताओं में सुरक्षा को लेकर आक्रोश बढ़ गया है. घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे कई जज पहुंचे. वहीं देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट भी पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola