ePaper

एक्शन में झारखंड के मंत्री दीपक बिरुवा, अंचल अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, कह दी ये बात

Updated at : 11 Feb 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
Deepak Birua in Action

झारखंड के भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा.

Deepak Birua in Action: झारखंड के भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर सख्त हो गये हैं. उन्होंने अंचल अधिकारियों को अल्टीमेटम दे दिया है कि तकनीकी कारणों का हवाला देकर रैयतों के आवेदनों को बेवजह रिजेक्ट कया, तो कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

Deepak Birua in Action: झारखंड के भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया है. मंत्री ने अंचल अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर बेवजह रैयतों के आवेदन को रिजेक्ट किया, तो अब सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने साफ कर दिया है कि अंचल अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना होगा. झारभूमि साइट का बहाना बनाकर जिस तरह वे अभी आवेदनों को रिजेक्ट कर रहे हैं, यह सही नहीं है. अब ऐसा नहीं चलेगा. भू-राजस्व मंत्री ने कहा है कि अंचलों में तकनीकी कारणों का हवाला देकर रैयतों के आवेदनों को बेवजह रिजेक्ट करने पर चिह्नित अंचल अधिकारियों (सीओ) पर अब कार्रवाई होगी. साथ ही अंचल कार्यालयों में दाखिल-खारिज संबंधित मामलों पर आवेदनों की अस्वीकृत या आपत्ति के कारणों के बारे में भी सीओ को 50 शब्दों में स्पष्ट करना होगा.

‘सरकार को उठाना पड़ता है अंचल की कार्यशैली का खामियाजा’

मंत्री दीपक बिरुवा ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में भू-राजस्व, भूमि सुधार विभाग की समीक्षात्मक बैठक में ये बातें कहीं. मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि कई बार तकनीकी कारणों से झारभूमि साइट नहीं खुलने की बातें लिखकर, अंचल अधिकारी आवेदनों को जिस तरह रिजेक्ट करते हैं, अब नहीं चलेगा. जमीन मामले में अंचलों में कई गड़बड़ियां हैं, जिसका खामियाजा सरकार को उठाना पड़ता है. इसलिए सभी अंचल अधिकारी और पदाधिकारी सचेत होकर ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें.

मॉडर्न रूम को करें दुरुस्त, खतियान निकालने में न हो रैयतों को परेशानी – मंत्री

मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि कई मॉडर्न रिकॉर्ड रूम से खतियान निकालने पर सही छपाई नहीं होती. खतियान का फोटो कॉपी नहीं दिखता. ऐसी विसंगतियों को दुरुस्त करें. स्पष्ट स्कैनिंग नहीं होने पर रैयतों को अपनी जमीन की सही जानकारी नहीं मिल पाती है. खतियान निकालने के बाद भी रैयतों को परेशानी नहीं होनी चाहिए. मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि मॉडर्न रूम में कैथी और बांग्ला भाषा में लिखी खतियान को ट्रांसलेट करने की सुविधा देने की आवश्यकता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आरओबी बनाने पर ग्रामीण सड़कों को दिया जाए ध्यान

एनएचएआई कार्य परियोजना पर मंत्री ने दो टूक कहा कि जहां-तहां आरओबी बनाने के चक्कर में ग्रामीण सड़कों को छोड़ दिया जाता है. यह गलत है. आरओबी ऊपर में बनने और नीचे जगह छूटने से आमजनों को परेशानी होती है. उन्होंने भूमि अधिग्रहण के समय मुआवजा दिलाने की बात कही. कहा कि एनएचएआई की जिम्मेवारी है कि पदाधिकारी भूमि अधिग्रहण से संबंधित समस्याओं का तेजी से समाधान करें.

चंद्रशेखर बोले- राजस्व संग्रहण वार्षिक लक्ष्य के तहत किया जाये

इस अवसर पर विभागीय सचिव चंद्रशेखर ने कहा कि राजस्व संग्रहण का वार्षिक लक्ष्य के तहत कार्य किया जाए. कमजोर प्रदर्शन करनेवाले अंचलों की समीक्षा कर सुधारात्मक रणनीति अपनायी जायेगी. उन्होंने एलआरडीसी और एसी को अंचलों में लगने वाले कैंप की विशेष निगरानी करने का खास निर्देश दिया.

रांची की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भोर सिंह ने दाखिल-खारिज के अनुचित कारणों की दी जानकारी

मौके पर भू-राजस्व विभाग के निदेशक भोर सिंह यादव ने दाखिल-खारिज करने के अनुचित कारणों और इसके अद्यतन स्थिति, वेब पीएन की सुविधा दिलाने, जिलों में भू-लगान के निर्धारण एवं ऑनलाइन भुगतान करने, भूमि सीमांकन के लंबित मामलों की स्थिति समेत अन्य विभागीय कार्यों को विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि सभी कर्मी समय पर सभी कार्यों के निष्पादन के लिए समन्वय स्थापित कर काम करें.

बैठक में ये लोग थे मौजूद

बैठक में मंत्री दीपक बिरुवा के अलावे सचिव चंद्रशेखर, विशेष सचिव शशि प्रकाश झा, भूमि निदेशक भोर सिंह यादव समेत जिले भर से आये एलआरडीसी, एडीशनल कलेक्टर समेत अन्य अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में बनेंगे वंदे भारत के डिब्बे, रेल का पहिया भी बनेगा, चाकुलिया में होगा 3967.84 करोड़ का निवेश

11 फरवरी 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें 14 किलो वाले गैस का रेट

Jharkhand Ka Mausam: 2 डिग्री चढ़ा तापमान, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Success Story: दीदी कैफे चलाकर आत्मनिर्भर बनीं गोमिया की 5 महिलाएं

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola