Jharkhand Ka Mausam: 2 डिग्री चढ़ा तापमान, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Jharkhand Ka Mausam 11 February 2025
Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में उच्चतम और न्यूनतम दोनों तापमान बढ़ गया है. न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की वृद्धि हुई है. जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम.
Table of Contents
Jharkhand Ka Mausam: झारखंड का न्यूनतम तापमान एक दिन में करीब 2 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में अगले 5 दिन तक अब न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने कहा है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी अफगानिस्तान और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान में सक्रिय है.
सरायकेला का अधिकतम तापमान झारखंड में सबसे ज्यादा 36 डिग्री
रांची के हिनू स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में रिकॉर्ड किया गया. सरायकेला का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा, जबकि गुमला का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया.
11 फरवरी को 3.1 डिग्री चढ़ा रांची का उच्चतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, 11 फरवरी 2025 को झारखंड की राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 3.1 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 29.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है. वहं, न्यूनतम तापमान में भी 3.8 डिग्री सेंटीग्रेड का उछाल आया है. इसके बाद यहां का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
जमशेदुपर के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी
जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 32.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 13.8 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
डाल्टेनगंज का उच्चतम तापमान 1.9 डिग्री बढ़कर 33 डिग्री पहुंचा
डाल्टेनगंज का उच्चतम और न्यूनतम दोनों पारा चढ़ा हुआ है. उच्चतम तापमान 1.9 डिग्री बढ़कर 33 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है. डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 12.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
बोकारो के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि
बोकारो के न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि हुई है. यहां का न्यूनतम पारा 11.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अगर यहां के अधिकतम तापमान की बात करें, तो यह 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड चढ़कर 31.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
चाईबासा का न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से कम
अब बात चाईबासा के मौसम की. यहां का न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है. चाईबासा के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 2.4 डिग्री की वृद्धि हुई है और यह 13 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. चाईबासा का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 33.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है. यह सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है.
झारखंड के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें
5 दिन तक झारखंड के न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं
एक दिन पहले यानी 10 जनवरी को रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा था कि आने वाले 3 दिन में झारखंड का न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि लोगों को ठंड से राहत मिलेगी और गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी. हालांकि, आज मौसम केंद्र ने कहा कि अगले 5 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. यानी अभी लोगों को सुबह और शाम ठंड का अहसास होता रहेगा.
इसे भी पढ़ें
11 फरवरी 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें 14 किलो वाले गैस का रेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




