समाज के ज्वलंत मुद्दों की जानकारी डीसी को देने का निर्णय
Published by : RAJESH VERMA Updated At : 09 Nov 2025 9:38 PM
विज्ञापन
आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष प्रकाश लकड़ा की अध्यक्षता में गड़के रामपुर में परिचर्चा आयोजित की गयी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, नामकुम.
आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष प्रकाश लकड़ा की अध्यक्षता में गड़के रामपुर में परिचर्चा आयोजित की गयी. इसमें विभिन्न क्षेत्र व समाज के लोग शामिल हुए. परिचर्चा में झारखंडी भाषा, परंपरा, संस्कृति, पेशा एक्ट, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र बनने में होनेवाली परेशानी, सादा पट्टा में जमीन की खरीद-बिक्री सहित अन्य विषयों पर वक्ताओं ने अपनी-अपनी बातें रखीं. समाज के ज्वलंत मुद्दों पर डीसी से लेकर सरकार के विभागीय मंत्री से मिलकर समाधान के लिए आग्रह करने का निर्णय लिया गया. कार्रवाई नहीं होने पर आदिवासी मूलवासी झारखंडी समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा. प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को बैठक करने व 29 नवंबर को समिति के कार्यालय का उदघाटन करने का निर्णय लिया गया. कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप तिर्की, उपाध्यक्ष चामू बेक, कोषाध्यक्ष प्रदीप लकड़ा, बिपिन टोप्पो, एतवा मुंडा, पास्कल लकड़ा, लक्ष्मण लकड़ा, अनुज सिंह मुंडा, संदीप शांडिल्य, सुनिल लकड़ा, अजीत एक्का, प्रकाश लकड़ा, उत्तम गोप, थियोफिल सांगा, मुखिया कृष्णा लोहरा, कुसुम मुंडा आदि उपस्थित थे.आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति ने आयोजित की परिचर्चाB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










