Ranchi News : बीआइटी मेसरा में वाद-विवाद प्रतियोगिता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Feb 2025 12:23 AM
Ranchi News: बीआइटी मेसरा के प्रबंधन विभाग की ओर से अंतर कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता, बैटल ऑफ माइंड्स 2025 का आयोजन किया गया.
रांची. बीआइटी मेसरा के प्रबंधन विभाग की ओर से अंतर कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता, बैटल ऑफ माइंड्स 2025 का आयोजन किया गया. इसमें वैश्विक प्रवासन के ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा हुई. इस मौके पर अतिथि के रूप में बीआइटी मेसरा के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ सुप्रियो रॉय, डॉ अनुपम घोष, डॉ सुजाता प्रियंबदा दास, डॉ प्रांजल कुमार और डॉ निशिकांत कुमार आदि उपस्थित रहे.
विभिन्न टीमों ने भाग लिया
प्रतियोगिता में विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करनेवाली टीमों ने भाग लिया. बैटल ऑफ माइंड्स 2025 के विजेताओं की घोषणा की गयी. जिसमें यूनाइटेड किंगडम के अरुणजय मिश्रा और अदिशा अनंत की टीम विजयी हुई. उसके बाद यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के स्वेताभ श्रीवास्तव और स्वीटी सुमन प्रथम रनर अप रहे तथा सीरिया के अर्नव लहरी और आदित्य झा ने द्वितीय रनर अप का स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम का समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










