ranchi news : रांची विवि में पीजी सेमेस्टर वन रेगुलर और बैकलॉग परीक्षा का फॉर्म भरने की तिथि तय

Updated at : 04 Jul 2025 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : रांची विवि में पीजी सेमेस्टर वन रेगुलर और बैकलॉग परीक्षा का फॉर्म भरने की तिथि तय

रांची विवि के पीजी सेमेस्टर-01 (सत्र 2024-26) रेगुलर, बैकलॉग और वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि तय हो गयी है.

विज्ञापन

रांची. रांची विवि के पीजी सेमेस्टर-01 (सत्र 2024-26) रेगुलर, बैकलॉग और वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि तय हो गयी है. बिना विलंब शुल्क के चार से 16 जुलाई और विलंब शुल्क 400 रुपये के साथ फॉर्म 17 से 21 जुलाई तक भरे जायेंगे. साथ ही विलंब शुल्क 400 रुपये के साथ प्रतिदिन 100 रुपये जुर्माना के साथ परीक्षा फॉर्म 25 जुलाई तक भरा जायेगा. फॉर्म के साथ रेगुलर कोर्स परीक्षा शुल्क 400 रुपये, लोकल लेवी 350 रुपये, मार्क्स शीट शुल्क 50 रुपये, अतिरिक्त प्रैक्टिकल शुल्क 100 रुपये लगेंगे. वहीं वोकेशनल कोर्स परीक्षा शुल्क 950 रुपये निर्धारित है. सभी कोर्स के विद्यार्थियों के लिए प्रोसेसिंग शुल्क 100 रुपये, बैकलॉग विद्यार्थी के लिए एक पेपर का शुल्क 340 रुपये (नन प्रैक्टिकल) और 400 रुपये (प्रैक्टिकल) निर्धारित है. इसके बाद अतिरिक्त पेपर शुल्क 100 रुपये लगेंगे.

स्नातक सेमेस्टर वन परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि तय

रांची विवि प्रशासन ने बीए, बीएससी, बीकॉम सेमेस्टर वन (एफवाइयूजीपी) सत्र 2024-28 रेगुलर और बैकलॉग तथा सीबीसीएस बैकलॉग/वोकेशनल सत्र 2024-27 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि तय कर दी है. बिना विलंब शुल्क फॉर्म चार से 16 जुलाई और विलंब शुल्क 400 रुपये के साथ फॉर्म 17 से 21 जुलाई तक भरे जायेंगे. वहीं विलंब शुल्क 400 रुपये और प्रतिदिन 100 रुपये के हिसाब से फॉर्म भरने की तिथि 25 जुलाई तक निर्धारित है. नियमित विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क 300 रुपये, लोकल लेवी 250 रुपये, मार्क्सशीट शुल्क 50 रुपये और प्रैक्टिकल शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे. बैकलॉग विद्यार्थियों को नन प्रैक्टिकल विषय के 285 रुपये, प्रैक्टिकल वाले विषय के 385 रुपये और अतिरिक्त पेपर के लिए 75 रुपये जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola