Ranchi News : डहरे सोहराय में उमड़ी भीड़, नगाड़ा और मांदर की थाप पर झूमे लोग

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : डहरे सोहराय में उमड़ी भीड़, नगाड़ा और मांदर की थाप पर झूमे लोग

वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच द्वारा गुरुवार को राजधानी रांची में पहली बार डहरे सोहराय का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रांची. वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच द्वारा गुरुवार को राजधानी रांची में पहली बार डहरे सोहराय का आयोजन किया गया. मोरहाबादी मैदान से जयपाल सिंह स्टेडियम तक भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गयी. हजारों युवक और युवतियों ने सोहराई गीतों पर झूमते हुए भाग लिया. शोभायात्रा जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचने के बाद यहां जमकर नृत्य और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंच से देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि राजधानी के बीचों-बीच इस पर्व का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करना, स्थानीय कलाकारों को मंच देना और युवा पीढ़ी को अपने जड़ों से जोड़ना है. ओमप्रकाश महतो ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से झारखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सकेगी. कार्यक्रम के आयोजन में पप्पू कुड़मी, दीपक पुनरियार, शीतल ओहदार, सखीचंद महतो, राजेश महतो, दयामय बानुआर, निमाई महतो, गोपी महतो, दीपक महतो, रणधीर चौधरी, संजय महतो, जलेश्वर मार्शल, ऋषिकेश महतो, सुभाष चंद्र महतो, फुलेश्वर बेठा, सुमित खतियानी, रामपदो महतो, बबलु महतो, बेरोजगार पनेश्वर, काजल महतो, जगत पाल, भोलानाथ महतो, राजदूत महतो सहित हजारों की संख्या में युवा उपस्थित थे.

ट्रैफिक हुआ अस्त-व्यस्त

मोरहाबादी से शोभायात्रा के रेडियम रोड तक पहुंचने पर सड़क पर नृत्य और जश्न के चलते कचहरी चौक पूरी तरह जाम हो गया. वाहनों की लंबी कतारें लग गयी और लगभग एक घंटे तक सड़क की यही स्थिति बनी रही. धीरे-धीरे जब शोभायात्रा जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंची, तो वाहनों का आवागमन सामान्य हुआ. इस आयोजन ने राजधानी रांची में झारखंड की लोक संस्कृति और युवाओं की भागीदारी का भव्य दृश्य प्रस्तुत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Uttam Kumar Mahato

लेखक के बारे में

By Uttam Kumar Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola