गोल्ड बॉन्ड और क्रिप्टोकरेंसी में करते हैं निवेश तो सावधान, CID झारखंड ने 2 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

Published by : Sameer Oraon Updated At : 17 Jul 2024 3:31 PM

विज्ञापन

झारखंड सीआईडी ने दो ऐसे ठगों को धर दबोचा है जो कि गोल्ड बॉन्ड और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर लोगों को चूना लगाते थे. वे अब तक तकरीबन 4 से 5 करोड़ रुपये की ठगी की है.

विज्ञापन

रांची, अमन तिवारी : अगर आप गोल्ड बॉन्ड और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. दरअसल साआईडी झारखंड ने एक बार फिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. उन्होंने दो ऐसे ठगों को धर दबोचा है जो कि गोल्ड बॉन्ड और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर लोगों को चूना लगाते थे. पूछताछ में पता चला है कि दोनों अपराधियों ने राज्य के 150 से 200 लोगों से तकरीबन 4 से 5 करोड़ रुपये ठगी की है. उनके पास से 3-3 मोबाइल फोन और सिम बरामद किया गया है. जांच एजेंसी ने उन दोनों के खिलाफ आइटीएक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

गोल्ड बॉन्ड में निवेश के नाम पर खूब पहुंचाया फायदा

भुक्तभोगी की मानें तो उन्हें शुरुआत में आरोपी शशि शंकर कुमार ने गोल्ड बॉन्ड में निवेश के नाम पर खूब लाभ पहुंचाया. जिसके बाद वो उस पर भरोसा करने लगा. इसी दौरान उनकी मुलाकात आरोपी के माध्यम से उनके मित्र अमित जायसवाल से हुई. जिन्होंने उसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर अधिक पैसा कमाने का लालच दिया. इस प्रलोभन में आकर उसने OROPAY की आधिकारिक वेबसाइट www.oropay.io पर निवेश करने लगा. आरोपियों ने Artificial Intelligence की तकनीक के माध्यम से डाटा माइनिंग कर निवेश करने का प्रलोभन दिया. इसके बदले उन्हें निवेश 300 फीसदी रिटर्न का आश्वसन भी मिला.

लाभ मिला तो बढ़ता गया भरोसा

आरोपियों के कहे अनुसार उन्हें इसका लाभ मिला जिससे उनका भरोसा बढ़ता गया. इसके बाद भुक्तभोगी ने अन्य लोगों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. जिसके बाद कई लोगों ने उस वेबसाइट के माध्यम से निवेशकों को चपत लगायी. इसके बाद आरोपियों ने एक अन्य वेबसाइट blockpay.pw के माध्यम से लोगों को चूना लगाने का काम जारी रखा. इस दौरान अभियुक्तों ने डीजीपीआई/ओपे नाम का टोकन लॉन्च किया. जिसके माध्यम से ट्रस्ट वॉलेट पर निवेश करने को कहा गया . एक दिन जब निवेशकों ने अपने खरीदे टोकन को बेचना चाहा तो उसका वैल्यू जीरो हो गया. इसके बाद लोगों को ठगी का अहसास हुआ.

क्या है अपराध से बचाव का तरीका

  • किसी भी अंजान इंटरनेश्नल नंबर से कॉल या मैसेज आने पर पैसे का आदान प्रदान करने से बचें
  • एसएमएस के माध्यम से कोई मैसेज आया तो उस पर क्लिक करने से बचें
  • निवेश के नाम पर किसी भी अनजान बैंक खाताओं या क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में पैसे का निवेश करने बचें
  • क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से अत्याधिक रिटर्न का प्रलोभन ठगी का सबब बन सकता है. निवेश करने से पहले सभी चीजों का अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें.

Also Read: झारखंड की असुर जनजाति ने अपनी भाषा, संस्कृति को बचाने के लिए शुरू किया रेडियो प्रोग्राम, इस क्षेत्र में होता है प्रसारित

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola