Cyber Crime: मंजूनाथ भजंत्री की बनायी फेक Facebook ID, फर्जीवाड़े के खिलाफ एक्शन शुरू, रांची DC ने की ये अपील

Updated:
विज्ञापन

Manjunath Bhajantri Fake Facebook ID

Cyber Crime: रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनायी गयी है. डीसी मंजूनाथ भजंत्री के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी (https://www.facebook.com/share/1Byb6iUvCy/) बनाई गयी है. इस फर्जी आईडी के जरिए असामाजिक तत्वों द्वारा आम लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंजूनाथ भजंत्री का इस फर्जी फेसबुक आईडी से कोई संबंध नहीं है. किसी भी अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच जरूर कर लें.

विज्ञापन

Cyber Crime: रांची-रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री की फेक फेसबुक आईडी बनायी गयी है. उससे आम लोगों को फ्रेंड रिक्वेट भेजी जा रही है. रांची जिला प्रशासन ने कहा है कि मंजूनाथ भजंत्री का इस फेक फेसबुक आईडी से कोई संबंध नहीं है. किसी भी अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करने की अपील की गयी है. इस फर्जीवाड़े के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

फर्जी फेसबुक आईडी से मंजूनाथ भजंत्री का कोई संबंध नहीं


रांची जिला प्रशासन को सूचना मिली है कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी (https://www.facebook.com/share/1Byb6iUvCy/) बनायी गयी है. इस फर्जी आईडी के माध्यम से असामाजिक तत्वों द्वारा आम लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है, जिसका उद्देश्य लोगों को ठगी और धोखाधड़ी का शिकार बनाना है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंजूनाथ भजंत्री का इस फर्जी फेसबुक आईडी से कोई संबंध नहीं है. जनता से अपील की जाती है कि ऐसी किसी भी अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करें. इस प्रकार की गतिविधियों से सतर्क रहें क्योंकि यह साइबर अपराध का हिस्सा हो सकता है और आपको आर्थिक या व्यक्तिगत नुकसान पहुंचा सकता है.

फर्जीवाड़े के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू


रांची जिला प्रशासन द्वारा इस फर्जीवाड़े के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा रही है और संबंधित साइबर क्राइम यूनिट इस मामले की गहन जांच कर रही है. जनहित में यह जानकारी शेयर की जा रही है, ताकि आप झांसे में नहीं आएं. किसी भी अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच जरूर कर लें. यह आग्रह रांची जिला प्रशासन ने किया है. आधिकारिक सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट के माध्यम से ही विश्वसनीय जानकारी लें.

ये भी पढ़ें: Hul Diwas: ‘हूल दिवस से पहले वीर शहीद सिदो-कान्हू का अपमान’ JMM और कांग्रेस पर क्यों बरसे झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola