बिहार राज्य सचिव के निधन पर भाकपा ने पार्टी का झंडा झुकाया

Updated at : 04 Aug 2020 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार राज्य सचिव के निधन पर भाकपा ने पार्टी का झंडा झुकाया

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह बिहार राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह के निधन पर पार्टी की झारखंड इकाई ने गहरा शोक जताया है

विज्ञापन

रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह बिहार राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह के निधन पर पार्टी की झारखंड इकाई ने गहरा शोक जताया है. कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद से उनका इलाज पटना एम्स में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गयी. उनके निधन पर राज्य कार्यालय स्थित पार्टी दफ्तर का झंडा झुका दिया गया.

राष्ट्रीय सचिव मंडल सदस्य रमेंद्र कुमार ने उन्हें याद करते हुए कहा कि पार्टी की बिहार इकाई को गहरी क्षति पहुंची है, उनके नेतृत्व में पार्टी बिहार में फिर से अपने पुराने गौरव को हासिल कर रहा था. भाकपा के झारखंड राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा कि वह बिहार के जमीनी नेता थे और वे मुखिया से लेकर विधानसभा सदस्य के रूप में बिहार की जनता की सेवा की.

वे पार्टी में 1968 से जुड़े हुए थे और खगड़िया के जिला सचिव भी रहे. निधन पर राजेंद्र यादव, महेंद्र पाठक, केडी सिंह, प्रमोद साहू, इफ्तेखार महमूद, पंचानन महतो, महादेव राम, अजय सिंह, उमेश नजीर, मेहुल मृगेंद्र ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन