ePaper

Ranchi news : होल्डिंग के 1500 बकायेदारों को नगर निगम ने भेजा नोटिस

Updated at : 10 Dec 2024 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : होल्डिंग के 1500 बकायेदारों को नगर निगम ने भेजा नोटिस

सभी को 15 दिनों के अंदर टैक्स का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है. ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी.

विज्ञापन

रांची. होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों पर रांची नगर निगम अब कार्रवाई के मूड में है. इसी कड़ी में रांची नगर निगम ने शहर के 1500 से अधिक बकायेदारों को नोटिस भेजा है. सभी को 15 दिनों के अंदर टैक्स का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है. जारी नोटिस में सभी भवन मालिकों को चेतावनी दी गयी है कि अगर वे तय समय तक टैक्स का भुगतान नहीं करते हैं, निगम ऐसे भवनों पर नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगा.

भवन सील से लेकर बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकता है निगम

नगरपालिका अधिनियम में यह व्यवस्था की गयी है कि अगर कोई भवन लंबे समय तक निगम को टैक्स का भुगतान नहीं करता है, तो ऐसे भवन मालिक के अकाउंट को निगम फ्रीज कर सकता है. निगम संपत्ति को भी अटैच कर सकता है. यानी भवन को सील कर सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola