Ranchi News : निगम ने होल्डिंग टैक्स के रूप में वसूले रिकॉर्ड 78 करोड़

Author :SUNIL PRASAD
Published by :SUNIL PRASAD
Updated at :24 Mar 2025 7:20 PM
विज्ञापन
Ranchi News : निगम ने होल्डिंग टैक्स के रूप में वसूले रिकॉर्ड 78 करोड़

वित्तीय वर्ष 2023-24 में निगम ने वसूला था 70 करोड़

विज्ञापन

रांची. वित्तीय वर्ष 2024-25 में रांची नगर निगम ने आम जनता से होल्डिंग टैक्स के रूप में रिकॉर्ड राशि की वसूली की है. निगम ने पिछले साल जहां 70 करोड़ की वसूली की थी. वहीं इस वर्ष 24 मार्च तक 78 करोड़ रुपये वसूल चुका है. जबकि मार्च माह के समापन में अब भी सात दिन शेष है. ऐसे में निगम के अधिकारियों को उम्मीद है कि टैक्स कलेक्शन का यह रिकॉर्ड 80 करोड़ के पार जायेगा.

रविवार को भी खुले रहेंगे जन सुविधा केंद्र

वित्तीय वर्ष के समापन तक अधिक से अधिक लोग अपने होल्डिंग टैक्स का भुगतान कर सकें, इसके लिए नगर निगम व डोरंडा अंचल में रविवार को भी निगम का जनसुविधा केंद्र आम लोगों के लिए खुला रहेगा. यहां लोग अपने टैक्स का भुगतान कर सकते हैं. इसके अलावा जो ऑनलाइन टैक्स का भुगतान करना चाहते हैं, वे निगम के वेबसाइट www.ranchimunicipal.com पर जाकर टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

31 तक भुगतान नहीं, तो अतिरिक्त जुर्माना

31 मार्च तक होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने वाले भवन मालिकों से रांची नगर निगम जुर्माना के साथ टैक्स वसूलेगा. इसके तहत पहले सप्ताह एक प्रतिशत, दूसरे सप्ताह दो प्रतिशत, एक महीने बाद तीन प्रतिशत व दो महीने बाद पांच प्रतिशत ब्याज के साथ निगम भवन मालिकों से टैक्स की वसूली करेगा.

बड़े बकायेदारों को रिमाइंडर देने का निर्देश

होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदार 31 मार्च से पहले टैक्स का भुगतान कर दें. इसके लिए उप प्रशासक ने निगम के सभी टैक्स कलेक्टर व कर्मियों को सभी बड़े बकायेदारों को रिमाइंडर देने का निर्देश दिया है. इसके बाद भी टैक्स का भुगतान नहीं किये जाने पर निगम संबंधित भवन मालिक पर नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola