ePaper

Coronavirus Update New: झारखंड में 4 महीने बाद मिले 50 से अधिक कोरोना संक्रमित, 300 से पार हुआ एक्टिव केस

Updated at : 26 Dec 2021 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Update New: झारखंड में 4 महीने बाद मिले 50 से अधिक कोरोना संक्रमित, 300 से पार हुआ एक्टिव केस

jharkhand news: झारखंड में धीेरे-धीरे कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ने लगी है. 4 महीने बाद एक बार फिर 50 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं. इस तरह से राज्य में एक्टिव केस 316 पहुंच गयी है.

विज्ञापन

Coronavirus Update New: झारखंड में एक बार फिर धीरे-धीरे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है. 25 दिसंबर, 2021 को राज्य में 58 नये काेरोना संक्रमित मिले हैं. इससे पहले 29 जुलाई, 2021 को 56 कोरोना संक्रमित मिले थे. इसके बाद 22 दिसंबर को 50 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले थे. वर्तमान में राज्य में एक्टिव केस की संख्या 316 पहुंच गयी है.

25 दिसबर, 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 58 नये कोरोना संक्रमित मिले. इसके तहत सबसे अधिक राजधानी रांची में 22, कोडरमा में 18, धनबाद जिला में 13 के अलावा पूर्वी सिंहभूम में 2, हजारीबाग में 2 और देवघर में एक कोरोना संक्रमित मिले हैं.

18 जिले में एक संक्रमित नहीं

25 दिसंबर, 2021 को राज्य के 18 जिले बोकारो, चतरा, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, पाकुड़, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिले हैं, जो राहत की बात है.

Also Read: Jharkhand News: कोडरमा में कोरोना का कहर जारी, डीसी आवास के दो गार्ड समेत 18 नये संक्रमित, एक्टिव केस हुए 105
राज्य में 316 एक्टिव केस

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही राज्य में एक्टिव केस की संख्या में भी इजाफा हुआ है. वर्तमान में इसकी संख्या 316 तक पहुंच गयी है. जबकि, पहले इसकी संख्या 50 तक पहुंच गयी है. वर्तमान में रांची में 113 एक्टिव केस है. जबकि कोडरमा जिला में 90, पूर्वी सिंहभूम में 25, धनबाद में 19, गुमला में 8, बोकारो में 6, लातेहार में 4, चतरा में 3, हजारीबाग में एक, रामगढ़ में एक, सिमडेगा में एक, सरायकेला में एक और पश्चिमी सिंहभूम में एक एक्टिव केस बचे हैं.

झारखंड में बेहतर है रिकवरी रेट

रिकवरी रेट का तुलनात्मक अध्ययन करें, तो देश की तुलना में झारखंड में रिकवरी रेट की स्थिति बेहतर रही है. झारखंड में 98.43 प्रतिशत है, जबकि देश में 98.20 प्रतिशित रिकवरी रेट रहा है. वहीं, झारखंड में कोरोना संक्रमरण के कारण मृत्यु दर 1.47 फीसदी, जबकि देश में 1.40 फीसदी है.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola