कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए रांची जिला प्रशासन हुआ सख्त, अब ऑटो में तीन से अधिक लोगों के बैठने पर जुर्माना

Updated at : 04 May 2021 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए रांची जिला प्रशासन हुआ सख्त, अब ऑटो में तीन से अधिक लोगों के बैठने पर जुर्माना

वहीं तीन बजे के बाद बगैर वजह निकलने वाले लोगों पर थाना की गश्ती वाहन बुला कर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, महामाारी अधिनियम तथा अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने को कहा गया है़ चूंकि उक्त धारा के तहत दर्ज प्राथमिकी जमानती है, इसलिए लिये निजी मुचलके पर लोगों को छोड़ने के पूर्व उनका वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र संख्या और लाइसेंस के संंबंध में भी पूरी जानकारी लेकर अभियाेजन प्रतिवेदन में अंकित करने का भी आदेश दिया गया है़

विज्ञापन

Ranchi News, Vehicle Rules Jharkhand for covid 19 in hindi रांची : स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर दिन के तीन बजे के बाद ऑटो पर तीन और निजी कार, जीप व अन्य चारपहिया वाहनों में चार से अधिक सवारी बैठाने पर पाबंदी लगायी गयी है़. ट्रैफिक एसपी ने पाबंदी का उल्लंघन करनेवालों पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया है़ आदेश की जानकारी एसएसपी, सिटी एसपी, मुख्यालय डीएसपी एक व और दो, गोंदा, जगन्नाथपुर, लालपुर व चुटिया ट्रैफिक थाना प्रभारी और ट्रैफिक पोस्ट में तैनात पदाधिकारी व जवानों को भी दी गयी है़.

वहीं तीन बजे के बाद बगैर वजह निकलने वाले लोगों पर थाना की गश्ती वाहन बुला कर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, महामाारी अधिनियम तथा अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने को कहा गया है़ चूंकि उक्त धारा के तहत दर्ज प्राथमिकी जमानती है, इसलिए लिये निजी मुचलके पर लोगों को छोड़ने के पूर्व उनका वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र संख्या और लाइसेंस के संंबंध में भी पूरी जानकारी लेकर अभियाेजन प्रतिवेदन में अंकित करने का भी आदेश दिया गया है़

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola